फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There will be prayers in homes on Shab-e-Barat today in aligarh

अलीगढ़ः शब-ए-बरात में आज घरों पर होगी इबादत, बरकतों वाली रात गुनाहों से निजात पाने का मौका

Thu, 09 Apr 2020 04:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Apr 2020 04:22 AM IST
विज्ञापन
There will be prayers in homes on Shab-e-Barat today in aligarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शब-ए-बरात आज है। इस त्योहार को इस्लाम मजहब में इबादत की रात के लिए जाना जाता है। इस्लामी कैंलेंडर के मुताबिक यह आठवां महीना शाबान है। 14वीं तारीख यानी बृहस्पतिवार को सूरज के छिपने के बाद इबादत शुरू हो जाएगी, जो अगले दिन सूरज के निकलने तक जारी रहेगी।

विज्ञापन


इस्लामी स्कॉलर चौधरी इफराहीम हुसैन बताते हैं कि हर रात से बेहतर शब-ए-बरात की रात होती है। पूरी रात इबादत की जाती है। गुनाहों से निजात पाने का बेहतर मौका है। यह रात बरकत वाली रात है। रात भर इबादत के बाद लोगों का काफिला कब्रिस्तान की रुख करता है, जहां बिछुड़े रिश्तेदारों को खिराजे अकीदत पेश करते हैं। हालांकि, इस बार यह सब कोरोना वायरस के संक्र्तमण और लॉक डाउन के चलते नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


शहर मुफ्ती के फतवे पर होगा अमल
शब-ए-बरात पर शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने मस्जिदों के बजाय घरों पर इबादत करने का जो फतवा दिया है, उस पर अमल होगा। समाजसेवी गुलजार अहमद ने कहा कि शहर मुफ्ती का हुक्म को मानना हर मोमिन के लिए फर्ज है। शाहजमाल कब्रिस्तान कमेटी के जिम्मेदार हफीज अहमद अंसारी ने कहा कि शहर मुफ्ती ने शुक्र्तवार भोर में लोगों के कब्रिस्तान में खिराजे अकीदत पेश करने पर पाबंदी लगाई है, उसे सबको मानना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed