फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There was an uproar after seeing the accused sitting on a chair in the police station.

Aligarh News: आरोपी को थाने में कुर्सी पर बैठा देखकर हंगामा

Thu, 11 Dec 2025 02:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
There was an uproar after seeing the accused sitting on a chair in the police station.
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को फुसला ले जाने के आरोपी दूसरे समुदाय के युवक को थाने में कुर्सी पर बैठा देखकर पीड़ित पक्ष के साथ आए लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की इंटर में पढ़ने वाली किशोरी घर से लापता हो गई थी। किशोरी के परिजनों ने इस संबंध में मंगलवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि 16 वर्षीय बेटी को अनस पुत्र नन्हे खां ले गया है। आरोप है युवक दो दिन पहले भी बेटी को ले गया था, लेकिन उसे पकड़ लिया। आरोप है कि युवक फिर से उसे अपने साथ ले गया है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है।? पुलिस रात में ही नामजद आरोपी अनस को थाने ले आई।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष गौरव पंडित ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने घटना की जानकारी उन्हें दी तो वह बुधवार की शाम किशोरी के बाबा को साथ लेकर थाने पर पहुंचे, जहां किशोरी के बाबा ने बताया कि आरोपी थाने में पुलिसकर्मी की बगल में कुर्सी पर बैठा हुआ है। इस पर उन्होंने मौके का फोटो खींच लिया और पुलिसकर्मियों से आरोपी को इस तरह से बैठाने का कारण पूछा तो पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से निकालने का प्रयास किया तो हिंदूवादी संगठन के लोगों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी की। सूचना मिलने पर थाने पर आए कोतवाली प्रभारी ने हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों को समझाया-बुझाया। साथ ही आरोपी पर कड़ी कार्रवाई और किशोरी को तलाश करने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed