फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   there may be gathering in village tappal security tightened

अलीगढ़ हत्याकांड: आज हो सकता है टप्पल में जमावड़ा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Wed, 12 Jun 2019 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Jun 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
there may be gathering in village tappal security tightened
टप्पल - फोटो : अमर उजाला

कस्बे में आज लोगों का जमावड़ा हो सकता है। हालांकि किसी संगठन की ओर से किसी तरह की अपील जारी नहीं की गई है। बस बच्ची के पिता की ओर से आह्वान किया गया है। जिसमें खुफिया एजेंसियों व पुलिस को भीड़ जुटने का अंदेशा है। 

विज्ञापन


इस भीड़ की आड़ में कहीं कोई माहौल न बिगाड़ दे, इसके लिए पुलिस प्रशासनिक स्तर से तगड़ी तैयारी की जा रही है। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर साइबर सैल की ओर से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस, पीएसी व आरएएफ तैनाती के इंतजाम किए जा रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि 9 जून को किन बिंदुओं पर सुरक्षा कमजोर रही थी। वहां और क्या इंतजाम किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की ओर से बुधवार को शुद्धि यज्ञ प्रस्तावित है। परिवार की ओर से लोगों से शामिल होने का आह्वान भी किया गया है। इसे लेकर अंदेशा है कि यहां भीड़ जमा हो सकती है। 


डीएम चंद्रभूषण सिंह के अनुसार कस्बे में पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात रहेगी। दो कंपनी आरएएफ तैनात की जा रही हैं। इसके अलावा पुलिस व पुलिस भी रहेगी। लोग आएं, संवेदना जताएं। मगर किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। वहीं एसएसपी के अनुसार सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed