फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There is a lot of noise... in which direction will Viprajan go?

बहुत है शोर... विप्रजन जाएंगे किस ओर

Mon, 09 Aug 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
There is a lot of noise... in which direction will Viprajan go?
आशीष निगम, अलीगढ़।
विज्ञापन

प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ब्राह्मण समुदाय की आगामी रणनीति को लेकर जोरदार बहस छिड़ी है। अलीगढ़ भी इससे अछूता नहीं है, यहां पर भी संख्या बल के अनुसार इस समुदाय की हनक बरकरार है।
चुनाव से पहले ही सपा, बसपा और कांग्रेस के स्थानीय संगठन में इनको विशेष तरजीह दी जा रही है। इसकी बड़ी वजह ये भी है कि भाजपा से सांसद सतीश गौतम और कोल विधायक अनिल पाराशर ब्राह्मण चेहरा हैं। ऐसे में दूसरी पार्टियों को चिंता है कि वह इस तबके में कमजोर न हों। ऐसा होना लाजिमी भी है, क्योंकि लगभग 13 फीसदी वोट इस समुदाय से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर बसपा में जिला कोषाध्यक्ष लवकुश शर्मा, महानगर कोषाध्यक्ष महेंद्रपाल शास्त्री, खैर से हाल ही में ब्लाक प्रमुख बनीं सौम्या गौड़ सहित पांच विधानसभाओं में पांच ब्राह्मण उपाध्यक्ष हैं। दीनू पंडित, विकास शर्मा, शिवकांत शर्मा, नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा सहित कई अन्य नेता पार्टी में ब्राह्मणों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बीती 26 जुलाई से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों की शुरुआत अयोध्या से की, जिसका उद्देश्य ब्राह्मणों को साथ लाना है। बीती तीन अगस्त को वह अलीगढ़ आए और इस समुदाय के लोगों से साथ आने की अपील की। पार्टी के आगरा अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह कहते हैं इस सम्मेलन के बाद ब्राह्मण समुदाय के कई और लोग पार्टी की ओर मुड़ रहे हैं। गौर हो कि बसपा ने वर्ष 2007 के चुनाव में इसी फंडे को अपना कर सरकार बनाई थी। अब दोबारा से वही फार्मूला लगाया जा रहा है।
बसपा के इस दांव को भांप कर सपा ने भी छोटे लोहिया के नाम से मशहूर स्व.जनेश्वर मिश्र की जयंती पांच अगस्त पर पूरे प्रदेश में साइकिल दौड़ा कर ब्राह्मण समुदाय को आकर्षित करने का भरपूर प्रयास किया है। सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि उनकी कमेटी में जिलाउपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय, संजू शर्मा, कुनाल सारस्वत सहित लगभग दो दर्जन ब्राह्मण नेता सक्रिय हैं, जो संगठन की अलग अलग इकाइयों में कार्यरत हैं। इसमें रत्नाकर पांडेय और कुनाल सारस्वत बरौली विधानसभा से टिकट के दावेदार भी हैं।
कांग्रेस भी इनसे पीछे नहीं है। इस समुदाय पर पकड़ बनाए रखने के लिए नई प्रस्तावित कमेटी में कई ब्राह्मणों को स्थान दिए जाने की बात चल रही है। जिसमें जयदेव उपाध्याय, अमित शर्मा, विनोद पांडेय, दिनेश शर्मा, सुषमा शर्मा, मुकेश दुबे, प्रमोद शर्मा सहित अन्य लोग शामिल हैं।
इसी कड़ी में हाल ही में पार्टी ने ब्राह्मण चेहरे के रूप में रूपेश पाठक को यूथ के जिलाध्यक्ष की व अजय शर्मा को पंचायत किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। जिलाध्यक्ष एडवोकेट संतोष सिंह जादौन कहते हैं कि जिले में ब्राह्मण समुदाय कांग्रेस के साथ है। चुनाव में ये सामने आएगा। बहरहाल, चुनाव में क्या होगा..? ये नतीजों में पता चलेगा, लेकिन सभी पार्टियां ब्राह्मण समुदाय को अपने साथ लाने में जुटी हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस हो या भाजपा। सभी इसमें पूरी शिद्दत के साथ लगे हैं।

ब्राह्मण चेहरा योगेश दीक्षित को प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मा
अपने शहर के ही कांग्रेस के ब्राह्मण समाज से आने वाले नेता योगेश दीक्षित को पार्टी ने हाल ही में प्रदेश कमेटी में प्रभारी प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है और उनका स्थायी कैंप लखनऊ कर दिया है। बता दें कि योगेश दीक्षित यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं और वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed