{"_id":"694e389d07cf278c0b073be3","slug":"theft-from-jewellery-shop-and-grocery-shop-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ज्वेलर्स-किराना दुकान से चोरी, सामान व नकदी ले उड़े चोर, सीसीटी कैमरे भी तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ज्वेलर्स-किराना दुकान से चोरी, सामान व नकदी ले उड़े चोर, सीसीटी कैमरे भी तोड़े
Fri, 26 Dec 2025 12:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:58 PM IST
सार
सादाबाद बाजार में ज्वलेर्स व दुकान से चोरों ने तीसरी बार चोरी की। चोर सामान और नकदी ले गए। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
दुकान पर चोरी की जानकारी करता पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सादाबाद कस्बे स्थित मुख्य बाजार में चोरों ने एक बार फिर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर ज्वलेर्स व दुकान से सामान और नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन
मुख्य बाजार में मोहित गर्ग पुत्र रामेश्वर दयाल गर्ग की ज्वेलर्स एवं किराने की दुकान है। तीसरी मंजिल के गेट के जंगले को काटकर चोर हजारों रुपये का सामान और नगदी चोरी कर ले गए। चोरों ने दुकान में रखी सेफ को भी खोलने का प्रयास किया, पर खोल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिए। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। चोरी से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।