{"_id":"67c8b32823152475720fcf73","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-from-the-fan-aligarh-news-c-301-1-sali1012-101662-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: युवक ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: युवक ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में छाया मातम
Thu, 06 Mar 2025 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:55 AM IST
सार
रात को सतेंद्र सिंह उर्फ कलुआ मकान पर सोने चला गया। पत्नी बच्चों के साथ दूसरे मकान पर थी। रात को किसी बात से क्षुब्ध होकर उसने साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब सात बजे परिवार के लोग जब पहुंचे तो शव पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
सतेंद्र सिंह उर्फ कलुआ
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांव कुमरपुर में 4 मार्च देर रात एक युवक ने पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिवार के लोग पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए 5 मार्च की दोपहर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का पुत्र सतेंद्र सिंह उर्फ कलुआ (34) दो भाइयों में बड़ा। गांव में परिवार के दो जगह मकान बने हुए हैं। 4 मार्च रात को वह मकान पर सोने चला गया। पत्नी बच्चों के साथ दूसरे मकान पर थी। रात को किसी बात से क्षुब्ध होकर उसने साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
5 मार्च सुबह करीब सात बजे परिवार के लोग जब पहुंचे तो शव पंखे से लटका मिला। मामले में थाना पुलिस ने अनभिज्ञता जताई है। मृतक खेतीबाड़ी व मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। वह अपने पीछे पत्नी व चार बेटियों को छोड़ गया।
विज्ञापन