फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The transformer blew on May 2nd and was not replaced on May 16th.

Aligarh News: दो मई को फुंका था, 16 को भी नहीं बदला ट्रांसफॉर्मर

Sun, 17 May 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 17 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The transformer blew on May 2nd and was not replaced on May 16th.
गांव गहतोली गंग में विद्युत विभाग के खिलाफ विरुद्ध प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत संवाद - फोटो : samvad
गांव गहतोली गंग का ट्रांसफॉर्मर दो मई को फुंक गया था। शनिवार तक यह बदला नहीं गया। गांव के करीब 150 घर 14 दिन से अंधेरे में हैं। गांव वाले बिजली घर से विभाग के टोल फ्री नंबर तक शिकायत दर्ज करा चुके हैं। परेशान होकर शनिवार को गांव में ही विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के रूपकिशोर, रूपचंद, राहुल, गुड्डू देवी, बनवारी, लटूरी, नैनसुख, सोनपाल, मंगल सिंह, रामेश्वर, राजकुमारी, मंजू देवी, सीमा देवी, मुन्नी देवी, शीला, रामकली ने बताया कि गांव में 73केवीए का लोड है, लेकिन 25केवीए का ट्रांसफॉर्मर ही विभाग ने लगा रखा है। ओवरलोड के कारण अक्सर ट्रांसफॉर्मर फुंक जाता है। दो मई को भी ओवरलोड के चलते ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। शासन का निर्देश है कि 24 घंटे के अंदर फुंका ट्रांसफॉर्मर बदल दिया जाए, लेकिन उनके गांव का ट्रांसफॉर्मर 14 दिन बाद भी नहीं बदला गया।
विज्ञापन

ग्रामीण अवधेश उपाध्याय ने बताया कि कई बार बिजली घर पहुंचकर कर्मचारियों को समस्या बताई। विभाग के टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। बिजली न आने से पंखे, कूलर सहित अन्य घरेलू उपकरण बंद हैं। सबमर्सिबल पंप भी न चल पाने से पानी की समस्या अलग से जूझना पड़ रहा है। दूर सांकरा गांव जाकर लोगों को अपना मोबाइल चार्ज करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ घरों में सोलर पैनल लगे हैं तो उनके यहां रात के समय रोशनी का इंतजाम है, लेकिन जिनके यहां सोलर पैनल नहीं हैं, उन्हें मोमबत्ती आदि की रोशनी में रात में घरेलू काम-काज निपटाने पड़ रहे हैं।

कुछ विभागीय कार्रवाई के चलते ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने में समय लग गया है। जल्द ही गांव का फुंका ट्रांसफॉर्मर बदलवा दिया जाएगा।-संदीप कुमार, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed