फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The students and staff to run training Airguns

छात्राओं को दी एयरगन और लाठी चलाने की ट्रेनिंग

Tue, 07 Jun 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
The students and staff to run training Airguns
ट्रेनिंग - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को एयरगन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। गौर हो कि फैजाबाद में बजरंग दल की ओर से  इसी तरह के प्रशिक्षण शिविर के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन

फैजाबाद में इस प्रकरण में आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया था और इसी दौरान अलीगढ़ आए राज्यपाल राम नाइक ने इसे स्वरक्षा के लिए जरूरी बता कर एक बहस छेड़ दी थी। प्रशिक्षण सत्र के सोमवार के समापन के बाद आयोजकों में भी कुछ असमंजस की स्थिति बन गई है।   
विज्ञापन

पहली से 7 जून तक सासनी  गेट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में  दुर्गा वाहिनी की सदस्याओं के लिए  शौर्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। मंगलवार को दीक्षांत समारोह के बाद कार्यक्रम संपन्न होगा। शिविर में विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेश उपाध्याय सोमवार को शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शिविर में शामिल करीब 150 छात्राओं को लाठी, कराटे एवं निशानेबाजी आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष देव सुमन गोयल एवं महानगर मंत्री तेज प्रकाश शर्मा ने बताया कि छात्राओं को यह प्रशिक्षण आत्म रक्षा, धर्म रक्षा एवं नारी स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए दिया गया, ताकि वे आत्म रक्षा के लिए दूसरे पर आश्रित नहीं रहे। गन प्रशिक्षण के संबंध में पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ छात्राओं को एयरगन से निशानेबाजी की ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed