{"_id":"57c9d4224f1c1ba4242cc4a6","slug":"the-strike-crmrain-banking-transport-postal-insurance-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से चरमराईं बैंकिंग, यातायात, डाक, बीमा सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से चरमराईं बैंकिंग, यातायात, डाक, बीमा सेवाएं
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल से चरमराईं बैंकिंग, यातायात, डाक, बीमा सेवाएं
- फोटो : रुपेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माह का पहला शुक्रवार हड़ताल, धरना एवं प्रदर्शन के नाम रहा। कलेक्ट्रेट पर दिनभर कर्मचारियों के जत्थे के जत्थे उमड़ते रहे तो धरना प्रदर्शन एवं सरकार विरोधी नारों से समूचा क्षेत्र गूंजता रहा। एक तरफ पिछले तीन दिनों से धरने पर चल रहे लेखपाल नजर आए तो दूसरी तरफ आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मोर्चा संभाला। विभिन्न ट्रेड यूनियंस के जत्थे भी माहौल को हंगामाखेज बनाते रहे।
शुक्रवार को ट्रेड यूनियंस की हड़ताल के चलते कामकाज ठप रहा। हालांकि कलेक्ट्रेट समेत अन्य दफ्तर तो खुले, लेकिन कामकाज ठप रहा। रोडवेज, बीएसएनएल, डाकघर के साथ विकास भवन, उद्यान, कृषि विभाग, सिंचाई समेत अन्य कार्यालयों में हड़ताल रही। राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि दो बजे तक कार्यालयों में काम ठप रखा।
विकास भवन में सभा की। कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। विकास भवन से जुलूस के रूप में कर्मचारी क्वार्सी कृषि फार्म पहुंचे। यहां काफिला और बढ़ा और सिंचाई विभाग के परिसर में पहुंचा। यहां से कलेक्ट्रेट के लिए कूच किया। वहां जाकर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विकास भवन संघ के अध्यक्ष इं. राकेश शर्मा, सिंचाई संघ मध्य गंगा के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, नलकूप के श्याम प्रकाश शर्मा, स्वास्थ्य विभाग की यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप चौहान, कृषि विभाग अध्यक्ष के कमलेश शर्मा, श्रीपाल शर्मा, कप्तान सिंह, गौरव शर्मा, महेश सिंह, विजय सिंह, पीएन पांडे आदि कर्मचारी नेता अपने-अपने विभागों के कर्मचारियों को लेकर राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रदर्शन करने पहुंचे।
इधर आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को क्रमश: 25 हजार एवं 20 हजार मानदेय देने समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के बैनरतले संरक्षक शिशिर शर्मा, अध्यक्ष शोभा शर्मा, रजनीश चौधरी एवं महामंत्री ममता वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार को जमकर कोसा।
पास ही धरनारत् आंगनबाड़ियों के एक और संगठन महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनरतले आंगनबाड़ियों ने जिलाध्यक्ष कमलेश चौधरी, रेखा सिंह, धर्मवती, चंद्रकांता, रालोद नेता ठा. राकेश सिंह, मृदुला सिंह, पुष्पा शर्मा, सूरजमुखी, मीना सिंह, सुधा सिंह आदि के नेतृत्व में 12 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण आशा एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष शोभा शर्मा एवं महामंत्री इंद्रवती देवी के नेतृत्व में आशा कार्यकत्रियों की आशा वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी घोषित करने और 25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय किये जाने समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की कार्यकत्री कलक्ट्रेट पर धरने में शामिल हुई।
इधर मजदूर एकजुटता मंच के कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम मजदूरी 22 हजार रुपये प्रतिमाह करने, कारखानों में यूनियन बनाने का अधिकार पूर्ववत रखने समेत अन्य मांगों को लेकर मजदूर संगठनों की हड़ताल का समर्थन करते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मूलचंद, जेके शर्मा, रामबाबू, अशोक प्रकाश, मायादेवी, खड़ग सिंह, मिथिलेश, अमरीशा, देवकी आदि उपस्थित थे।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के बैनरतले केंद्रीय श्रम संगठनों एवं कर्मचारी संगठनों ने देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर कार्य बहिष्कार करते हुए धरना दिया। अध्यक्षता करते हुए संरक्षक उदयराज सिंह ने कहा कि केंद्रीय संगठनों द्वारा न्यूनतम वेतन में बढ़ोत्तरी, पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली, केंद्रीय अधिकारियों के वेतन में एक अनुपात आठ का अधिकतम अंतर रखने समेत अन्य 15 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की गई है। इस मौके पर अध्यक्ष डा. नरेश कुमार, कैलाश चंद शर्मा, संजीव, मधुप, इंद्रजीत, अजय चौहान, रंजीत सिंह, तिलकराज आदि उपस्थित थे।
देवत्रय अस्पताल में अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस एवं नौ अन्य महासंघों के आह्वान पर जिला कमेटी एआईटीयूसी ने एटक से जुड़ी यूनियनों की सभा में महासंघों की मांग के समर्थन का ऐलान किया गया। इस मौके पर एटक जिला कमेटी के उपाध्यक्ष का. डीसी वार्ष्णेय के नेतृत्व में लाल झंडा यूनियन के नेता कामरेड. रोशन लाल शाक्य, का.रामबाबू गुप्ता, सीपी सिंह, गिरधर गोपाल, डा.सुरेंद्र चौहान आदि ने विचार व्यक्त किये।
इधर लेखपाल संवर्ग की एसीपी विसंगति दूर करने, प्रारंभिक वेतनमान 5200 से 20200 ग्रेड पे 2800 करने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों का धरना तीसरे दिन भी कलक्ट्रेट पर जारी रहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष साहब सिंह, ध्यान प्रकाश तिवारी, सोरन सिंह, योगेश शर्मा, भानुप्रताप सिंह, जसवंत सिंह, शाहिद हुसैन समेत अन्य कर्मचारी नेताओं ने सरकार को जमकर कोसा।
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी एवं जिला मंत्री नेकराम सिंह ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर हुई राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया। महासंघ से संबद्घ सभी संगठनों के पदाधिकारी काम बंद कर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की हड़ताल में शामिल हुए। इनमें देवेंद्र शर्मा, विमल सिंह, कमलेश शर्मा, सुखवीर सिंह, प्रेमपाल सिंह, श्याम प्रकाश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। वहीं अलीगढ़ मेटल इंडस्ट्रीज वर्कर्स यूनियन व उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन, आल इंडिया सेंटर काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (एक्टू), इंकलाबी मजदूर केन्द्र, मजदूर सहयोग केन्द्र, कचहरी कर्मचारी संगठन, कट्टीघर मजदूर संघ, कर्मकार यूनियन, आटो कामगार संगठन, ऑटो लाइन इंपलाइज यूनियन, उत्तर प्रदेश ऊर्जा कामगार संगठन, ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए एक प्रभात फेरी अंबेडकर पार्क से जवाहर पार्क तक निकाली, जिसकी अध्यक्षता उत्तर पावर कारपोरेशन के पूर्व महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार महेश्वरी ने की तथा संचालन कामरेड बलबीर सिह ने किया।
इस मौके पर कामरेड. चरन सिंह, सतीश चंद कुलश्रेष्ठ, कामरेड. बलबीर सिंह, कामरेड. चरन सिंह, कुसुम सैनी, सोमा लोधी, बंटीं, मदन प्रसाद आदि ने विचार व्यक्त किये।
लाल झंडा ई-रिक्शा विकास समिति के रिक्शा चालकों ने यूनियन के अध्यक्ष मो. नईम के नेतृत्व में जीवनगढ़ में जमा होकर मजदूरों की देश व्यापी हड़ताल का समर्थन किया। सभा में रोशन अली, कमरूद्दीन, मुमताज अली, सोहराव यादव, भगवान सिंह, विनोद प्रजापति, प्रमोद कुशवाहा, मुन्ना लाल जाटव, कमर अली, रजि अहमद, इरशाद खां, तसलीम जैदी, चमन अली आदि थे।