{"_id":"574f349d4f1c1b610a108c69","slug":"the-run-after-robbing-the-robber-injured-in-police-encounter-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटकर भागता लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में जख्मी, दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटकर भागता लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में जख्मी, दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों से पुलिस की हुई मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी लव कुमार बाउंड्री को फांदते हुए।
- फोटो : महीपाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के नए हाईवे बाईपास पर बुधवार दिनदहाड़े फिर राहगीर महिलाओं से लूटकर भागते बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस बार लोधा पुलिस ने तीन लुटेरों की घेराबंदी की तो जवाबी फायरिंग में एक बदमाश जख्मी हो गया, जबकि उसके दो साथी सारसौल की ओर आबादी में भाग गए।
जख्मी बदमाश को पुलिस ने हिरासत में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। लूट और मुठभेड़ की खबर पर एसएसपी सहित पूरा अमला मौके पर पहुंच गया। एसएसपी ने पुलिस टीम की पीठ ठोंकते हुए शहर भर की पुलिस की मदद से भागे बदमाशों की खोज कराई गई। देर शाम तक उनका सुराग नहीं लगा। भागे बदमाशों के नाम नीरज पुत्र रामवीर और गैंग का मुखिया कालिया निवासी जलालपुर।
वाकये के अनुसार गभाना के गांव लोहपूठ निवासी गुड़िया पत्नी रणधीर और देहली गेट नंदनवन कॉलोनी निवासी उसकी ननद सरला पत्नी ललतेश हाथरस के गांव अखईपुर अपनी रिश्तेदारी में हुई गमी में जा रही थी। गुड़िया अपने बेटे नितिन के साथ व सरला नितिन के छोटे भाई देवेंद्र के साथ बाइकों पर सवार थी।
विज्ञापन
जैसे ही वह दोपहर करीब 2 बजे हाईवे बाईपास पर देहली गेट इलाके में गोंडा मोड़ पुल पर पहुंचे, तभी काली स्पलेंडर-प्रो बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोनों बाइक सवारों को रोक लिया। तमंचे आदि लगाकर उन्होंने सरला व गुड़िया से गले की जंजीरें, कानों से कुंडल, अंगूठियां आदि सामान उतरवाने के साथ-साथ करीब 4 हजार रुपये भी लूट लिए। इसके बाद बदमाश खेरेश्वर की तरफ ही भागे।
इधर, कंट्रोल रूम को लूट की खबर पर खेरेश्वर पर पहले से मौजूद एसओ लोधा विनोद पवार व खेरेश्वर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह हरकत में आ गए। एसओ निजी वाहन से व चौकी इंचार्ज सरकारी जीप से हाईवे पर दोनों ओर दौड़ लिए। तभी बाइक सवार बदमाशों को हाईवे से गांव रसूलपुर और गगन पब्लिक स्कूल से पुराने बाईपास को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते पर देखा गया। बदमाश गगन स्कूल के पीछे खाली प्लाटों की बाउंड्री में जाकर छिप गए। मगर दोनों ओर से पुलिस ने घेरा तो एक बदमाश ने सीधे चौकी इंचार्ज को गाली देते हुए गोली चला दी।
इस पर पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश अक्षय पुत्र पप्पू निवासी जलालपुर देहली गेट दाहिने टखने के पास गोली लगने से जख्मी हो गया। उसके दो साथी पैदल ही एलमपुर व सारसौल की ओर आबादी में भाग गए। मौके से लूट में प्रयुक्त हाईवे पर ही 23 मई को लूटी गई बाइक, तमंचा, कारतूस आदि बरामद हुए और अक्षय को दबोच लिया गया। घायल बदमाश ने इसी हाईवे पर पिछले एक सप्ताह में चार-पांच लूट फौरी पूछताछ में स्वीकारी हैं। फॉरेसिंक टीम ने भी घटना स्थल पर जांच की है।