{"_id":"621d1438567d3720cb73a784","slug":"the-responsibility-of-family-planning-only-on-the-women-aligarh-news-ali286142766","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : परिवार नियोजन की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं के कंधे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : परिवार नियोजन की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं के कंधे पर
विज्ञापन
जनपद में पिछले दस महीने में 4426 महिलाओं एवं 42 पुरुषों की नसबंदी हुई है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों की नसबंदी का लक्ष्य इतना कम क्यों है, क्या परिवार नियोजन की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं के कंधे पर है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 (अप्रैल से मार्च) में 5010 महिला एवं 42 पुरुष नसबंदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जनवरी 2022 तक 4426 महिलाओं की नसबंदी हुई है, जबकि पुरुष नसबंदी का लक्ष्य दो महीने पहले ही हासिल किया जा चुका है। मतलब जनवरी तक 42 नसबंदी हो चुके हैं।
पिछले साल (2020-21) में 4450 महिलाओं एवं 26 पुरुषों की नसबंदी का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 4202 महिलाओं एवं 33 पुरुषों की नसबंदी हुई थी। तमाम वैज्ञानिक तथ्यों से साबित हो चुका है कि पुरुषों द्वारा नसबंदी कराए जाने से उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है। यह महिला नसबंदी से ज्यादा सुरक्षित एवं आसान है। इसके बाद भी पुरुष नसबंदी कराने के नाम पर कन्नी काट लेते हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी कहते हैं कि महिला एवं पुरुष नसबंदी का लक्ष्य दंपती की स्वीकृति पर निर्भर करता है। हमलोग पुरुष नसबंदी बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जागरूकता के अभाव में लोग नसबंदी से बचते हैं।