फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   person injured in the accident died during treatment

Aligarh News: बाइक की टक्कर से युवक घायल, इलाज के दौरान दम तोड़ा, मुकदमा दर्ज

Tue, 09 Apr 2024 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 09 Apr 2024 01:38 AM IST
सार

दुकानदार दुकान बंद कर पैदल रामघाट रोड पर जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने दिनेश कुमार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
person injured in the accident died during treatment
मृतक दिनेश कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

7 अप्रैल की रात करीब साढ़े दस बजे रामघाट रोड पर बाइक की टक्कर से घायल युवक ने इलाज के दौरान दिल्ली में दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ने बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


क्वार्सी थाना क्षेत्र के पंच विहार कॉलोनी निवासी नवीन कुमार पुत्र नेपाल सिंह के अनुसार उनकी तालानगरी में दुकान है। 7 अप्रैल की रात करीब साढ़े दस बजे वह अपने भाई दिनेश कुमार और साथी गुड्डन पुत्र मंगल सिंह निवासी चांदगढ़ी थाना अकराबाद के साथ दुकान बंद कर पैदल रामघाट रोड पर जा रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनके भाई दिनेश को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली में इलाज के दौरान 8 अप्रैल को तड़के पहर 30 वर्षीय दिनेश ने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों सहित परिवार वालों को रोता छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed