फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The most frightening Friday was Corona's attack on police with three deaths

सबसे डरावना रहा शुक्रवार..तीन मौतों के साथ पुलिस पर कोरोना का वार

Fri, 22 May 2020 11:16 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 22 May 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
The most frightening Friday was Corona's attack on police with three deaths
फर्रुखाबाद में दो और लोगों में कोरोना - फोटो : अमर उजाला
 कोरोना से लड़ रहे अपने जिले के लिए 22 मई का शुक्रवार सबसे डरावना दिन रहा है। एक ही दिन में तीन-तीन मौत कोरोना संक्रमण से हुई हैं और कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रही पुलिस को भी कोरोना का संक्रमण लगा है। देर शाम जारी बुलेटिन में जो मरीज संक्रमित पाए गए हैं, उनमें सासनी गेट थाने का एक सिपाही संक्रमित घोषित हुआ है।
विज्ञापन


खास बात है कि सिपाही सैंपल देने के बाद तबियत बिगड़ने पर छुट्टी लेकर अपने घर इटावा जिले के जसवंत नगर चला गया है। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद देर रात तक उसे इटावा में या अलीगढ़ बुलाकर क्वारंटीन कराने पर मंथन चल रहा था। इधर, बृहस्पतिवार देर शाम तबियत बिगड़ने पर चर्चाओं में आए क्यूआरटी के दरोगा की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अधिकारियों ने सुबह राहत महसूस की थी, मगर देर शाम सिपाही की रिपोर्ट ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन



पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सराफा कारोबारी की मौत और परिवार के संक्रमित घोषित होने के बाद हॉटस्पॉट घोषित हुए सासनी गेट इलाके में थाने के प्रभारी निरीक्षक सहित फील्ड में काम करने वाले एक दर्जन करीब स्टाफ ने अपनी सैंपलिंग कराई है। इसी क्रम में खिरनी गेट चौकी की एक लैपर्ड पर तैनात दुर्गापुरी में किराये पर रहने वाले 23 वर्षीय सिपाही ने भी सैंपलिंग कराई थी। सिपाही मूल रूप से जसवंत नगर इटावा का रहने वाला है और अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले उसे सिर में दर्द सहित कुछ अन्य परेशानियां हुईं। इस पर वह अवकाश लेकर बृहस्पतिवार तड़के अपने घर रवाना हो गया। अब शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट आई। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार सिपाही के साथ दो होमगार्ड ड्यूटी पर रहते थे। उन्हें परिवार सहित क्वारंटीन कराया जा रहा है। वहीं उसके अन्य संपर्कों व मकान स्वामी के संपर्कों पर भी काम किया जा रहा है। वहीं सिपाही की रिपोर्ट मिलने के बाद थाने के अन्य स्टाफ व उसके संपर्क में रहने वाले पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। इधर, अधिकारियों के अनुसार खुशी की बात यह है कि क्यूआरटी का दरोगा निगेटिव आया है।
---
कचौड़ी व्यापारी के तीन बच्चों को अनाथ कर गया कोरोना
मानिक चौक निवासी 50 वर्षीय कचौड़ी व्यापारी को कोरोना वायरस निगल गया। इससे दो बेटी सहित तीन बच्चे अनाथ हो गए। शहर के मानिक चौक निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की हलवाई खाने में कचौड़ी की दुकान थी। उनके करीबी लोगों का कहना है कि वह पहले से ही किडनी-लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। 15 मई को वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को उनके निधन का समाचार सुनकर मानिक चौक के लोग स्तब्ध रह गए। कचौड़ी व्यापारी की पत्नी का दो साल पहले निधन हो गया था। भाजपा नेता सुबोध स्वीटी ने बताया कि व्यापारी के परिवार में अब दो बेटी एवं एक बेटा रह गए हैं। देर शाम कोरोना प्रोटोकॉल के तहत नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम में कारोबारी का अंतिम संस्कार किया गया। 
---
दो मृत महिलाओं के परिवारों पर स्वास्थ्य टीमों का होमवर्क शुरू
कोरोना से मृत शिवपुरी बन्नादेवी की 60 वर्षीय महिला के विषय में अब तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार बृहस्पतिवार को घुटने में दर्द की शिकायत पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए थे। जहां उन्हें भर्ती किया गया था और सैंपलिंग भी हुई थी। दोपहर में रिपोर्ट आते-आते महिला ने दम तोड़ दिया। महिला का एक बेटा हार्डवेयर का कारोबार करता है। जिसके पास वह रहती थीं। उस घर में पांच लोग रहते हैं, जबकि दो अन्य बेटे अपने परिवारों के साथ अलग रहते हैं। इसी तरह जमालपुर कांशीराम कालोनी की 36 वर्षीय महिला पहले से पॉजिटिव थीं। उनके परिवारों की सैंपलिंग हो चुकी है। देर रात मौत होने पर परिवार में कोहराम मचा हुआ था।

जेठानी से संक्रमण का अंदेशा
तुर्कमान गेट की महिला मरीज की जेठानी शनिवार को संक्रमित मिली थी। अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि उसे भी वहीं से संक्रमण मिला है। इस परिवार के 12 लोग क्वारंटीन किए गए हैं। 

सीतापुर किया गया सील, गोरई कंटेनमेंट घोषित
सीतापुर में श्रमिक के पॉजिटिव मिलने के बाद उसके परिवार के एक दर्जन सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया है, जबकि श्रमिक को आइसोलेशन सेंटर भेजा गया है। वहीं इस गांव को देर रात सील कर दिया गया है। इधर, बृहस्पतिवार को मरीज मिलने के बाद गांव गोरई को कंटनेमेंट घोषित करते हुए वहां होम डिलीवरी व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।


मानिक चौक पहुंचे संघ पदाधिकारी का स्वागत
मानिक चौक में वैसे तो कचौड़ी व्यापारी की मौत की खबर से शोक का माहौल था। मगर दोपहर में जब वहां कोरोना से जंग जीतकर संघ पदाधिकारी पहुंचे तो उनका पुष्प वर्षा कर व नारेबाजी कर स्वागत किया गया। दरअसल मानिक चौक के 61 वर्षीय आरएसएस के एक नगर के संचालक 13 मई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए थे। आत्म विश्वास के धनी आरएसएस पदाधिकारी को लेकर लोग पहले भी उम्मीद जता रहे थे कि वह कोरोना को पराजित कर घर लौटेंगे। 

--कोरोना मीटर--
-121 मरीज अब तक पाए गए जिले में
-12 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत (जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी, दिल्ली में मौत)
- 53 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
- 56 मरीजों का अभी चल रहा इलाज 

-- आज नए आए संक्रमितों घोषित--
1- 60 वर्षीय महिला निवासी शिवपुरी, बन्नादेवी। (मेडिकल में आज मृत घोषित) 
2- 23 वर्षीय सिपाही निवासी दुर्गापुरी कॉलोनी, सासनी गेट।
3- 62 वर्षीय महिला निवासी सासनी गेट। (मेडिकल में पहले से भर्ती)  
4- 50 वर्षीय महिला निवासी तुर्कमान गेट।
5-26 वर्षीय श्रमिक युवक सीतापुर इगलास। (लखनऊ से आई रिपोर्ट में पॉजिटिव)  

-- पहले से संक्रमित घोषित, जिनकी आज मौत--
1- 50 वर्षीय पुरुष मानिक चौक कोतवाली। (मेडिकल में आज मृत घोषित)
2- 36 वर्षीय महिला निवासी जमालपुर सिविल लाइंस। (मेडिकल में आज मृत घोषित)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed