Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Deadline for removing potatoes from cold stores ends

Hathras News: कोल्ड स्टोरों से आलू निकालने की समय सीमा समाप्त, शीतगृह संचालकों ने चेंबर की मशीनें कीं बंद

Sat, 02 Dec 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 02 Dec 2023 01:09 AM IST
सार

कोल्ड स्टोरों से आलू निकालने की  समय सीमा समाप्त हो गई है। किसानों ने फिर भी अपने आलू शीतगृह से बाहर नहीं निकाले है। जल्द ही वह शीतगृहों से आलू को निकालना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
Deadline for removing potatoes from cold stores ends
आलूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूूू - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कोल्ड स्टोरों से आलू की निकासी के लिए तय की गई समय सीमा बीत चुकी है। इसके बावजूद किसानों ने अपना आलू शीतगृहों से बाहर नहीं निकाला है। हाथरस के शीतगृहों में अभी भी करीब 21967.67 मीट्रिक टन आलू भंडारित है। अधिकांश शीतगृह संचालकों ने चेंबर की मशीनें बंद कर दी हैं। जल्द ही वह शीतगृहों से आलू को निकालना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन


जिले के किसान रबी सीजन में प्रमुख रूप से आलू की खेती करते हैं। पिछले साल जिले में करीब 48 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की बुवाई की गई थी। आलू की पैदावार भी बंपर हुई थी। फसल के समय बाजार में अच्छा भाव न मिलने के कारण किसानों ने अपनी उपज शीतगृह में भंडारित की थी। इस साल करीब 1220426.12 मीट्रिक अलू शीतगृहों में भंडारित किया गया था। इसमें से करीब 1198458.45 मीट्रिक टन आलू की अब तक निकासी हो चुकी है। शीतगृहों में आलू भंडारित रखने की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी। अंतिम तिथि बीतने के बावजूद किसानों ने अपना आलू शीतगृहों से नहीं निकाला है।
विज्ञापन


उद्यान विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले के शीतगृहों में अभी भी करीब 21967.67 मीट्रिक टन आलू भंडारित है। अब अधिकांश शीतगृहों ने मशीनें बंद कर दी है। इससे अब इस आलू को ज्यादा समय के लिए चेंबर में अंदर नहीं रखा जा सकता है। अब जल्द ही इस आलू को चेंबर से बाहर निकाल दिया जाएगा। शीतगृह स्वामियों ने किसानों को अपना आलू निकालने की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब का आलू बाजार में आने से प्रभावित हुए भाव
किसानों को आशा थी कि सहालग में आलू के भाव बढ़ जाएंगे, लेकिन किसानों के अरमान परवान नहीं चढ़ पाए। इस दौरान पंजाब से नया आलू मंडी में आ गया। इससे सहालग में भी आलू के भाव नहीं बढ़ सके। इस कारण भी किसानों ने अपना आलू शीतगृह से बाहर नहीं निकाला।

हमारे शीतगृह में करीब 2500 बोरे आलू भंडारित हैं। किसानों को सूचित किया गया है कि शुक्रवार के बाद आलू की हमारी कोई गारंटी नहीं है। यदि आलू में कोई भी नुकसान पहुंचता है तो किस की जिम्मेदारी होगी।- रामवीर सिंह, शीतगृह स्वामी
हमारे शीतगृह में इस समय लगभग 10000 पैकेट आलू भंडारित है। जिन किसानों का आलू अभी अवशेष है, उन्हें सूचना दे दी गई है। शीतगृह में मशीन बंद कर दी गई हैं। अब आलू की जिम्मेदारी किसानों की होगी।- पुष्पेंद्र चौधरी, शीतगृह स्वामी


शीतगृहों से आलू निकालने की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी। जिन किसानों का आलू अभी अवशेष है, उन्हें आलू की निकासी कर देनी चाहिए। किसानों से इस बारे में बार-बार अपील की जा रही है। इसके बावजूद किसानों ने निकासी नहीं की तो अवशेष आलू की सार्वजनिक नीलामी की जाएगी।- अनीता सिंह, जिला उद्यान अधिकारी हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed