{"_id":"6af77d32161951c87d0fd498","slug":"the-habit-of-dumping-trash-along-the-corridors-has-not-been-broken-aligarh-news-c-301-1-sali1012-103915-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गलियारों के किनारे कूड़ा डालने की नहीं छूटी आदत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गलियारों के किनारे कूड़ा डालने की नहीं छूटी आदत
Sat, 14 Nov 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
गोंडा कस्बे में अलीगढ़ मार्ग पर लगा कूडे़ का ढेर। संवाद
- फोटो : samvad
गांवों के गलियारों के किनारे कूड़ा डालने की पुरानी आदत न ग्रामीण छोड़ पा रहे हैं न ग्राम पंचायतें सफाई पर ध्यान दे रही हैं। गोंडा ब्लॉक क्षेत्र के अधिकांश गांवों में घुसते ही रास्तों के किनारे कूड़े के ढेर पड़े हैं। कचरा से कंचन केंद्र तक में कूड़े का निस्तारण नहीं हो रहा है।
प्रत्येक ग्राम पंचायत में आठ-आठ लाख रुपये खर्च कर कंचन केंद्र बनाए गए थे। घर-घर कूड़ा संकलित करने के लिए ग्राम पंचायतों ने ई रिक्शा भी खरीद लिए। सरकारी कागजों में गांव साफ-स्वच्छ होने लगे। हकीकत वहां रहने वाले भुगत रहे हैं। कुछ ग्राम पंचायतों ने 30 रुपये प्रतिमाह शुल्क पर घर-घर कूड़ा संग्रह शुरू कराया लेकिन कुछ दिन में ही यह बंद हो गया। ई रिक्शा खड़े हैं। कचरा कंचन केंद्र में बिना निस्तारित कूड़ा इधर-उधर बिखरा है
गोंडा में ढांटौली मार्ग और बरौला के समीप श्मशान घाट के सामने कूड़े के ढेर लगे हैं। तेज हवा चलने पर यह कूड़ा लोगों के घरों में घुसता है। ग्राम पंचायत ढांटौली के गांव कुमरपुर में बने कचरा कंचन केंद्र में झाड़ियां उगी हैं। ढांटौली के कचरा कंचन केंद्र के अंदर निस्तारण के नाम पर कूड़ा जलाया जा रहा था, जिसके अवशेष पड़े थे।
विज्ञापन
हसनगढ़ गांव का कचरा कंचन केंद्र आबादी से करीब तीन किलोमीटर दूर है जो उपयोग में नहीं है। पाइंदापुर ग्राम पंचायत के कंचन केंद्र में दरवाजे टूटे हैं। अंदर बड़ी-बड़ी झाड़ियां हैं। आदर्श ग्राम पंचायत तलसेरा ही है जहां प्रतिदिन घरों से कूड़ा उठाया जाता है।
-- -
कोट
ब्लॉक क्षेत्र में 65 ग्राम पंचायतें हैं। तीन ग्राम पंचायतों में कचरा कंचन केंद्र नहीं है। जहां कचरा कंचन केंद्र बने हैं और कूड़े का उठान नहीं हो रहा है वहां जांच कराकर जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। -अवधेश तिवारी, एडीओ पंचायत
-- -
बयान...
-गांव में घरों से कूड़ा एकत्र करना दूर सफाई तक नहीं कराई जा रही है। योजना का असल लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा।-नरेंद्र सिंह
-गांव में कचरा कंचन केंद्र तो बना है लेकिन घरों से कूड़ा उठाए जाते नहीं देखा। सड़क किनारे कूड़ा पड़ा रहता है।-प्रहलाद सिंह, कुमरपुर
-कूड़ा उठान नियमानुसार कराया जाना चाहिए। गांव में स्वच्छता बनाए रखने से सभी को लाभ मिलेगा। लोग स्वस्थ रहेंगे।-विजेंद्र सिंह, बरौला
-गांव का कचरा कंचन केंद्र आबादी से कई किलोमीटर दूर है। नालियों की सफाई होती है लेकिन कूड़ा नहीं उठाया जाता। -रौदाश सिंह, हसनगढ़