Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The grand Chhath festival begins with Nahay Khay

Aligarh News: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, घरों में गूंजे छठी मइया के गीत

Sat, 14 Nov 2026 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The grand Chhath festival begins with Nahay Khay
छठ की गीत गाती व्रति महिलाएं। संवाद
मंगीला हम वरदान हे गंगा मइया..., छठी माई के करब हम बरतिया..., कांच ही बांस के बहंगिया..., केलवा के पात पर उगेलन सुरुजदेव...जैसे छठी मइया के गीत शुक्रवार को चहुंओर गूंज उठे। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ के पहले दिन नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया।
विज्ञापन



व्रती महिलाओं ने स्नान कर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण कर पर्व का संकल्प लिया। विभिन्न स्थानों पर बने कृत्रिम घाटों पर भी श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। चार दिवसीय छठ महापर्व में शुद्धता, संयम और पवित्रता का विशेष महत्व है। पहले दिन घरों की साफ-सफाई के बाद अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी तैयार की गई। सबसे पहले व्रती ने प्रसाद ग्रहण किया, इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रसाद लिया।
विज्ञापन




पर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना मनाया जाएगा। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को पूजा-अर्चना करेंगे। गुड़ की खीर, रोटी और फलों का प्रसाद तैयार किया जाएगा। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास की शुरुआत करेंगे। रविवार को छठ महापर्व का तीसरा दिन होगा। इस दिन व्रती महिलाएं ठेकुआ सहित विभिन्न पारंपरिक पकवान तैयार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार सुबह उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा। इसके बाद व्रती महिलाएं पारण कर अपना व्रत खोलेंगी। शहर टीकाराम मंदिर, बदरबाग कॉलोनी में तो छठ महापर्व की छटा देखते ही बन रही है। यहां तालाब को सुंदर तरीके से सजाया जाता है। इसके अलावा शहर में कुलदीप बिहार, क्वार्सी, सारसौल, सासनीगेट, एटा चुंगी, लाल डिग्गी की ऑफीसर कॉलोनी आदि स्थानों पर भी छठ महापर्व मनाया जा रहा है।


बोली व्रतधारी महिलाएं ....
- छठी मैया की कृपा से परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे, इसी कामना के साथ हर साल पूरी श्रद्धा से व्रत रखती हूं। यह आस्था और विश्वास का प्रतीक है। - सुनीता झा, सांगवान सिटी
- छठी मैया का व्रत कठिन जरूर है, लेकिन मन में अटूट श्रद्धा हो तो हर कठिनाई आसान लगती है। परिवार की सुख-शांति और बच्चों की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हूं। - किरन ओझा, रामनगर काॅलोनी
- छठ महापर्व केवल पूजा नहीं, बल्कि पवित्रता, अनुशासन और समर्पण का पर्व है। छठी मैया से यही प्रार्थना है कि सभी के घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। - संध्या तिवारी, एटा चुंगी

- छठी मैया के प्रति हमारी आस्था पीढ़ियों से चली आ रही है। 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर सूर्यदेव को अर्घ्य देना आत्मिक संतुष्टि देता है। - सुधा झा, सेंटर प्वाइंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed