{"_id":"66a5642c44b7f6e84d0e3a06","slug":"the-friend-killed-him-by-beating-him-with-an-iron-rod-aligarh-news-c-2-1-ali1010-444242-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 500 रुपये के लिए लोहे के रॉड से पीटकर साथी ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 500 रुपये के लिए लोहे के रॉड से पीटकर साथी ने मार डाला
Sun, 28 Jul 2024 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
सोनू यादव का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
उधार दिए 500 रुपये मांगने पर साथी ने ही लोहे की रॉड से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय परिसर के अंदर घटित हुई। दोनों ही विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
जनपद गोंडा में थाना उमरी बेगमगंज के गांव गोपालपुर निवासी सोनू यादव पुत्र छैलू यादव और जमुना यादव पुत्र रामजी यादव राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। सोनू यादव से जमुना यादव ने 500 रुपये उधार लिए थे। शुक्रवार को ही सोनू गांव से विश्वविद्यालय लौटा था।
बताते हैं कि देर रात करीब साढ़े 11 बजे दोनों विश्वविद्यालय के गेट के पास अंदर की ओर से बने एक कमरे में खाना खा रहे थे। इसी दौरान सोनू ने उधार दिए अपने रुपये मांगे। इसी पर उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। इस पर जमुना यादव ने लोहे की रॉड से छाती, सिर आदि जगहों पर ताबड़तोड़ वार कर सोनू की हत्या कर दी। इसके बाद वह भागने लगा, जिसे विश्वविद्यालय के गार्डों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस से खबर पाकर शनिवार को मृतक की बहन, भांजी व अन्य रिश्तेदार लोधा थाने पहुंचे। परिजन के अनुसार पांच भाई व चार बहनों में सोनू सबसे छोटे थे। मृतक की बहन शांती यादव की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
आरएमपीएसयू के अंदर एक मजदूर ने 500 रुपये के लिए दूसरे मजदूर की हत्या कर दी। विवि के गार्ड्स से मिली सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंच गई। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। -रंजन शर्मा, सीओ गभाना।