फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The first day was ineffective ban on polythene

पहले दिन बेअसर रहा पॉलीथिन पर प्रतिबंध

Fri, 22 Jan 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Fri, 22 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
The first day was ineffective ban on polythene
पूरे सूबे में गुरुवार से पॉलीथिन पर प्रतिबंध भले ही लागू हो गया हो, लेकिन महानगर में इसका कोई असर नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन


 महानगर के व्यस्ततम बाजारों में ही नहीं अन्य स्थानों पर दुकानदारों ने धड़ल्ले से पॉलीथिन के कैरी बैग में सामान बेचा। और तो और सरकारी पराग डेयरी के रामघाट रोड स्थित पार्लर, पीएसी पार्लर पर भी पॉलीथिन में दूध, रबड़ी एवं मिठाई खूब बिकी।

पॉलीथिन से पर्यावरण एवं प्रदूषण के खतरे को देखते हुए शासन ने गुरुवार आज से समूचे प्रदेश में 40 माइक्रोन से कम मोटाई वाली पॉलीथिन प्रतिबंधित कर दी है। लेकिन प्रतिबंध के पहले दिन इसका कोई असर नजर नहीं आया।
विज्ञापन


इस मामले में सरकारी महकमों और विभागों की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकारी पराग डेयरी में भी पॉलीथिन में दूध, रबड़ी व मिठाई खूब बिकी। नगर निगम एवं क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों ने भी पॉलीथिन उन्मूलन में रुचि नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी प्रमोद मिश्रा ने स्वीकार किया कि गुरुवार को पॉलीथिन के खिलाफ अभियान नहीं चलाया गया है। यह अभियान नगर निगम के सहयोग से शुक्रवार आज से चलाया जाएगा।

नहीं बन सकी संयुक्त टीमें
अलीगढ़। शासनादेश के मुताबिक पॉलीथिन पर प्रतिबंध के लिए प्रशासन, नगर निगम एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीमें गठित की जानी हैं। यह टीमें चेकिंग कर ठेल, ढकेल, दुकान व प्रतिष्ठानों से पॉलीथिन जब्तीकरण एवं जुर्माने की कार्रवाई करेंगी।


जल्द ही प्रदूषण  िनयंत्रण  िवभाग इस संबंध में िजला प्रशासन की मदद से अिभयान छेड़ेगा और जुर्माना वसूलेगा। इससे पहले जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
-प्रमोद मिश्रा, रीजनल मैनेजर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed