फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The couple , who suffered shock , death of wife

करंट की चपेट में आए दंपति, पत्नी की मौत

Sat, 23 Jul 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Sat, 23 Jul 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
The couple , who suffered shock , death of wife
करंट की चपेट में आए दंपति, पत्नी की मौत
बारिश के मौसम में जहां जर्जर मकान और दीवारें लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। तमना गढ़ी में अपने घर के टिन शेड को सही करने की कोशिश कर रहा एक युवक करंट की चपेट में आ गया। युवक की चीख सुनकर बचाने पहुंची उसकी पत्नी भी चपेट में आ गई। हादसे में युवती की मौत हो गई। वहीं उसके पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे दंपति के परिजनों ने पहले इसे विद्युत विभाग की लापरवाही बताया, लेकिन बाद में उन्होंने इस संबंध में यह कहकर शिकायत करने से मना कर दिया कि हादसा विद्युत विभाग की लापरवाही से नहीं हुआ है। परिजनों ने बताया कि छत्रपाल की परचून की दुकान है। दुकान के पास ही उसका घर है। वह अपने घर का टिन शेड ठीक कर रहा था। शेड के नीचे लगे खंभे बारिश के कारण मिट्टी में धंस गए थे। इन्हें बाहर निकालकर सही करने की कोशिश की जा रही थी। टिन शेड से होकर घर को जाने वाली बिजली की केबल जा रही थी। इमें कट के कारण टिन शेड में करंट आ गया, जो खंभों में उतर आया। इसकी चपेट में छत्रपाल आ गया। उसे बचाने में उसकी पत्नी मनोज कुमारी की मौत हो गई। हादसे के बाद से मोहल्ले के लोग दंपति को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां छत्रपाल की हालत नाजुक थी। उसका उपचार चल रहा था। डॉक्टरों के मनोज कुमारी को मृत घोषित किए जाने के बाद से परिवार के सदस्य सदमे में हैं।
विज्ञापन

करंट से झुलसी युवती
नगला अड़ू की सर्वेश भी करंट की चपेट में आकर काफी झुलस गई हैं। वह अपनी छत पर बिजली ठीक  कर रही थीं। तभी करंट की चपेट  में आ गईं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था।   जहां शुक्रवार शाम तक उनका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed