{"_id":"575724564f1c1bb05d9c59e5","slug":"the-bodies-were-found-on-the-railway-tracks-lovers","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालपुर और खुर्जा जंक्शन स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर देर रात युवक-युवती का शव मिला। जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया। मामला प्रेम संबंध का है। युवक पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिसावा क्षेत्र के गांव डेटा कलां निवासी ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र सुखवीर सिंहेेे ने गांव के ही निवासी राहुल पुत्र किरन पाल सिंह पर बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप है कि मंगलवार की सुबह कि17 वर्षीय बेटी प्रभा देवी को गांव का राहुल पुत्र किरनपाल बहला फुसला कर ले गया।
गांव के लोगों का कहना था कि राहुल और प्रभा देवी के प्रेम संबंध थे। सोमवार सुबह करीब दस बजे राहुल और प्रभा को चाचा के घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर प्रभा के पिता ने राहुल और उसकी खूब पिटाई की थी। उसके बाद लड़का अपने घर चला गया। कुछ समय बाद युवक-युवती गायब हो गए। मंगलवार की सुबह कमालपुर हॉल्ट के पास रेलवे लाइन पर दोनों के शव मिले। जिसकी सूचना पाकर लड़का लड़की पक्ष के लोगों पहले कमालपुर स्टेशन फिर अलीगढ़ पोस्टमार्टम घर पर गए। वहां रेलवे पुलिस द्वारा दोनों सील किए हुए शवों को पहचान की।
विज्ञापन
राहुल के पिता किरनपाल सिंह का आरोप है कि राहुल और प्रभा देवी के प्रेम संबंध थे। राहुल सोमवार की सुबह दस बजे रोज की तरह पिसावा कोचिंग पढ़ने जा रहा था। रास्ते में ज्ञानेंद्र के घर के सामने जैसे ही पहुंचा तो ज्ञानेंद्र के बेटों और भाइयों ने मिल कर अपने घर में खींच लिया और उसके साथ मारपीट की। मेरे भाइयों ने मुझे इस घटना के बारे में बताया। इसके बाद ज्ञानेंद्र के घर गया। घर में ताला लगा मिला।
घर लौट आया और बेटे की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे गांव की एक महिला ने राहुल और प्रभा की कमालपुर हॉल्ट के पास रेलवे लाइन पर लाशें मिलने की सूचना दी। गांव के लोगों के साथ कमालपुर स्टेशन पहुंचे तो वहां हमें बताया कि दो लाशों को पुलिस पोस्ट मार्टम करने के लिए अलीगढ़ ले गई है। अलीगढ़ पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और शवों को शिनाख्त की। आरोप है कि प्रभा के परिजनों ने झूठे मान सम्मान के लिए दोनों की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए लाशों को रेलवे लाइन पर लाकर डाल दिया है। थानाध्यक्ष राम कुमार का कहना है पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या या आत्महत्या के बारे में मालूम हो पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
जीआरपी खुर्जा चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश ने कहा कि प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला निकलकर आ रहा है। दोनों परिवार राजी नहीं होंगे तभी दोनों ने आत्महत्या की होगी। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।