फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The alarm bells rang again... wind speeds of 80 km/h at night, accompanied by heavy rain

Aligarh News: फिर बजी घंटी..रात में हवा की 80 किमी रफ्तार, झमाझम हुई बारिश

Thu, 11 Jun 2026 02:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The alarm bells rang again... wind speeds of 80 km/h at night, accompanied by heavy rain
बुधवार दोपहर कई लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक तेज बीप के साथ मौसम विभाग का अलर्ट पहुंचा। पिछले एक महीने में पांचवीं बार जारी हुए इस अलर्ट में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई थी। शाम को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जिसके कुछ घंटे बाद ही चेतावनी सही साबित हुई।
विज्ञापन



रात करीब 11 बजे आसमान में बिजली चमकनी शुरू हुई। इसके बाद 12 बजकर 10 मिनट पर तेज आंधी ने दस्तक दी। कुछ ही मिनट में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। तेज झोंकों के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। जिले के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी सूचना मिली है। आंधी की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई लोगों ने घरों के भीतर तक तेज गर्जना और हवा की आवाज महसूस की। लोगों को ऐसा लगा मानो कोई चक्रवाती तूफान गुजर रहा हो। देर रात तक बिजली चमकने और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


-------
दो दिन और मौसम खराब
मौसम विभाग ने अलीगढ़ के लिए 12 जून तक गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है, लेकिन दिन के तापमान में कोई खास असर दिखाई नहीं देगा। दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। यानी दिन में भीषण गर्मी और रात में तेज आंधी और बारिश का मिश्रित मौसम अगले 48 घंटे तक देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed