फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khair Galla market will remain closed

Aligarh News: धरने पर बैठे आढ़ती, बंद रहेगी खैर की गल्ला मंडी

Tue, 06 Feb 2024 03:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 06 Feb 2024 03:23 AM IST
सार

खैर गल्ला मंडी में आढ़ती धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने गल्ला मंडी को बंद रखने का एलान किया है। आढ़तियों का आरोप है कि किसान यूनियन की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने जेसीबी चलवा दी। आढ़तियों द्वारा खरीदे जाने वाले माल को रखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। रखा माल हटवाने के लिए एक सप्ताह का समय भी नहीं दिया।

विज्ञापन
Khair Galla market will remain closed
गल्ला मंडी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

खैर कृषि उत्पादन मंडी समिति में टीनशेड में रखे गल्ले को जेसीबी के जरिये हटवाए जाने के विरोध में मंडी समिति के आढ़ती धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने गल्ला मंडी बंद रखने का एलान किया है। नायब तहसीलदार और मंडी समिति सचिव से हुई वार्ता के बावजूद आढ़ती अपने निर्णय पर अडिग थे।

विज्ञापन


दरअसल भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह बालियान ने पिछले दिनों प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर मंडी के टीनशेडों पर आढ़तियों के कब्जे की शिकायत की थी। कहा था कि आढ़तिया अपना माल टीनशेड में डंप रखते हैं, इससे किसान का माल खुले में पड़ा रहता है और बारिश होने पर भीगकर खराब होता है। इस पर पिछले सप्ताह मंडी समिति प्रशासन ने नोटिस जारी कर आढ़तियों को स्वयं से अपना माल हटाने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


हालांकि किसी ने अपना माल नहीं हटाया। एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार काजोल तोमर, मंडी सचिव सुनील शर्मा ने तत्काल टीनशेड से माल हटवाने का निर्देश दिया। साथ ही जेसीबी मंगवा ली। इस पर गल्ला आढ़ती टीनशेडों पर धरने पर बैठ गए। आढ़तियों का आरोप है कि किसान यूनियन की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने जेसीबी चलवा दी। आढ़तियों द्वारा खरीदे जाने वाले माल को रखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। रखा माल हटवाने के लिए एक सप्ताह का समय भी नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन आढ़तियों ने टीनशेडों पर कब्जा कर रखा है उनको पूर्व में नोटिस दिया जा चुका है। उनसे स्वयं से माल हटवाने के लिए कहा गया है, लेकिन आढ़तियों ने तीन टीनशेड खाली नहीं किए हैं। -सुनील शर्मा, मंडी सचिव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed