{"_id":"62e985d87d882701e552c017","slug":"the-accused-ran-away-from-chc-by-dodging-the-police-akbarabad-news-ali297382294","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सीएचसी से पुलिस को चकमा देकर भागे दो बाइक चोर बदमाश, चार घंटे बाद दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सीएचसी से पुलिस को चकमा देकर भागे दो बाइक चोर बदमाश, चार घंटे बाद दबोचा
Wed, 03 Aug 2022 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:45 AM IST
सार
पुलिस आरोपियों को सीएचसी में चिकित्सीय परीक्षण के लिए लेकर गई थी। वहां से आरोपी विशाल चकमा देकर भाग गया था। पुलिस ने कुंभी ऑपरेशन चलाकर चार घंटे बाद उसे अकराबाद से ही दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बाइक व मोबाइल चोरी के आरोपी।
- फोटो : AKBARABAD
विस्तार
बाइक चोरी के दो आरोपियों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अकराबाद सीएचसी लेकर पहुंची पुलिस को चकमा देकर एक आरोपी भाग गया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन आरोपी की तलाश में पुलिस ने कुंभी ऑपरेशन चलाया। आरोपी को चार घंटे बाद पुलिस ने अकराबाद से दबोच लिया।
विज्ञापन
एसपी देहात पलाश बंशल ने बताया कि अकराबाद पुलिस ने सोमवार शाम दो युवकों को नानऊ के पास से बाइक व मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से चोरी की तीन बाइक और तीन मोबाइल बरामद हुए थे।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता विशाल निवासी गांव सुजातपुर थाना एका फिरोजाबाद, हाल निवासी हर्ष देव पार्क बुद्ध विहार फेस-2 पश्चिमी दिल्ली और विक्की निवासी बिहार, हाल निवासी रोहिणी सेक्टर 23 मांगेराम पार्क फेज-2 दिल्ली बताया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों को सीएचसी में चिकित्सीय परीक्षण के लिए लेकर गई थी। वहां से आरोपी विशाल चकमा देकर भाग गया था। पुलिस ने कुंभी ऑपरेशन चलाकर चार घंटे बाद उसे अकराबाद से ही दबोच लिया। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।