फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ten thousand people are drinking dirty water for three years

तीन साल से दस हजार लोग पी रहे गंदा पानी

Tue, 21 Jun 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand people are drinking dirty water for three years
चदनिया वाल्मीकि बस्ती में खराब पड़े हैंडपंप को दिखाते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर 27 चंदनिया स्थित बाल्मीकि बस्ती के करीब दस हजार लोग तीन साल से लोग गंदे पानी की समस्या झेल रहे हैं। इलाके में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। लोगों ने बताया कि गंदा पानी पीकर बच्चे बीमार पड़ जाते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी पार्षद व अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 30 साल पुरानी पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति हो रही है। यहां पर करीब छह माह पहले अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डाली गई थी। पाइप लाइन डालते समय पुरानी पाइप लाइन टूट गई थी, जो आज तक सही नहीं कराई गई है। टूटी हुई पाइप लाइन में गंदा पानी घुस जाता है, जो सप्लाई के समय घरों में आता है। लोगों ने बताया कि छह सरकारी हैंडपंप लगे हैं, जिनमें से पांच खराब हैं। पानी की समस्या के चलते लोग रोजमर्रा के कामों के लिए परेशान रहते हैं। महिलाएं और बच्चे आसपास के दूसरे मोहल्लों से पानी भरकर लाते हैं।
विज्ञापन

यह है स्थिति
- वार्ड 27 : चंदनिया (बाल्मीकि बस्ती)
- वार्ड की आबादी 20 हजार।
- मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र।
- जलस्तर 200 से 250 फुट।
- वार्ड में 35 सरकारी हैंडपंप, जिनमें 10 खराब हैं।
- वार्ड में एक भी सरकारी सबमर्सिबल नहीं है।
- टीडीएस 600 से 800 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
- रावण टीला पानी की टंकी से जलापूर्ति।
छह माह पहले वार्ड में नई पाइपलाइन डाली गई है, जिसकी वजह से पूरा वार्ड खुदा पड़ा है। कई जगह पाइप लाइन टूट गई है, जिसे सही कराया जा रहा है। चंदनिया बाल्मीकि बस्ती में गंदे पानी की सूचना नहीं है। अगर समस्या है तो उसे सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरेंद्र सिंह, पार्षद
बोले अधिकारी
चंदनिया बाल्मीकि बस्ती में गंदे पानी की समस्या को लेकर टीम को निर्देशित कर दिया गया है। टीम इलाके में जाकर सर्वे करेगी। समस्या को जल्द ही निस्तारित कराया जाएगा। - अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
तीन साल से इलाके में गंदे पानी की समस्या है। इससे पहले साफ पानी की आपूर्ति हो रही थी। कई बार शिकायत भी की है। - जीतू कुमार
इलाके में सरकारी सबमर्सिबल पंप नहीं है। पानी के लिए टैंकर की भी व्यवस्था नहीं है। गर्मी में पीने के पानी की बहुत परेशानी है। - देव चौहान
30 साल पुरानी पाइप लाइन से इलाके में जलापूर्ति हो रही है। जो कई जगह से लीक हैं। सरकारी हैंडपंप भी खराब है। पानी का संकट है। - सुनीता देवी
गंदा पानी पीकर बच्चे व बड़े बीमार पड़ रहे हैं। महिलाओं को पानी लेने के लिए दूसरे मोहल्लों में जाना पड़ता है। एक सरकारी हैंडपंप सही है। - सत्यवती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed