फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ten new police chowki will be stable in aligarh

जिले में दस और पुलिस चौकियों को मिलेगा स्थायी दर्जा

Thu, 07 Jan 2021 12:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
ten new police chowki will be stable in aligarh
अभिषेक शर्मा, अलीगढ़।
विज्ञापन

जिला पुलिस की दस और चौकियों को स्थायी चौकी का दर्जा दिलाए जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए जिला पुलिस ने पुलिस महानिदेशालय से मंजूरी के लिए कवायद तेज कर दी है। इन दस में से पांच चौकियों का प्रस्ताव पुलिस महानिदेशालय को भेज दिया गया है, जबकि पांच के प्रस्ताव को तैयार कर भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। संकेत हैं कि जल्द ही पुलिस महानिदेशालय से इन दस चौकियों को स्थायी चौकी का दर्जा दिए जाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
35 लाख से अधिक की आबादी वाले जिले में 26 थाने संचालित हैं और तीन नए थाने क्रमश: महुआ खेड़ा, रोरावर व गोधा के भवन निर्माण का काम चल रहा है। वहीं 95 चौकियां संचालित हैं, जिनमें से 72 स्थायी चौकी हैं, जबकि शेष अस्थायी चौकी हैं। अब इन्हीं अस्थायी चौकियों में से दस और चौकियों को स्थायी का दर्जा दिलाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके पीछे मंशा है कि इन्हें स्थायी चौकी का दर्जा मिलने पर इनके लिए भवन, स्टाफ, जमीन आदि भी मंजूर हो जाएगी। इसके बाद इनके संचालन में अधिक सुविधा होगी।
विज्ञापन

- जिले की दस चौकियों को स्थायी का दर्जा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें से 5 का प्रस्ताव भेज दिया गया है। शेष पांच का प्रस्ताव पुलिस महानिदेशालय को भेजा जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही इन चौकियों को भी स्थायी दर्जा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुनिराज जी, एसएसपी
बिजौना और बिझौरा के थाने भी बदले गए
बरौली क्षेत्र के भाजपा विधायक ठा.दलवीर सिंह के प्रस्ताव पर शासन स्तर से जिले के दो गांवों के थाने भी बदल दिए गए हैं। इस संबंध में प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने राज्यपाल की ओर से अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार बिजौना बुजुर्ग अब गभाना से लोधा थाने में शामिल कर दिया गया है, जबकि इनायतपुर बिझौरा अब लोधा से गभाना थाने में शामिल कर दिया गया है।

भौगोलिक दृष्टि को ध्यान में रखते हुए विधायक ने यह प्रस्ताव शासन को दिया था कि बिझौरा गभाना के बेहद नजदीक होने के बाद 14 किमी दूर लोधा में पड़ता था और लोधा के नजदीक बिजौना गभाना में पड़ता था। इससे लोगों को दिक्कत होती थी। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह परिवर्तन किया गया है।
इन चौकियों का प्रस्ताव गया
1-बरका खैर
2-पैराई मोड़ गभाना
3-सोमना मोड़ गभाना
4-अमरौली जवां
5-वीरपुरा गभाना
इन चौकियों का प्रस्ताव तैयार
1-बरौली जवां
2-भरतरी गभाना
3-दौरऊ चंडौस
4-वीरपुर लोधा
5-साधू आश्रम हरदुआगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed