फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Temporary employees of AMU got extension of service for six months

AMU: अस्थाई कर्मचारियों का हुआ छह महीने सेवा विस्तार, दिसंबर की सैलरी देने के आदेश

Mon, 02 Jan 2023 08:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 02 Jan 2023 08:57 PM IST
सार

 एएमयू के 1559 अस्थाई कर्मचारियों ने सेवा विस्तार विस्तार के लिए 30 और 31 दिसंबर को एएमयू के प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन किया था। इनका छह महीने के लिए सेवा विस्तार कर दिया है। दिसंबर की सैलरी देने के भी आदेश हुए हैं।

विज्ञापन
Temporary employees of AMU got extension of service for six months
एएमयू विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अस्थायी कर्मचारियों को छह महीने का सेवा विस्तार मिल गया है। इसके साथ ही दिसंबर महीने की तनख्वाह भी देने के आदेश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


1559 अस्थाई कर्मचारियों ने सेवा विस्तार विस्तार के लिए 30 और 31 दिसंबर को एएमयू के प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन किया था, क्योंकि दिसंबर में कर्मचारियों का नवीनीकरण खत्म हो रहा था। 30 दिसंबर को सह कुलपति और 31 को कुलपति से मुलाकात भी की थी। मुलाकात में उन्हें सेवा विस्तार का आश्वासन मिला था। यूनिवर्सिटी इंतजामिया ने 1 जनवरी 2023 से 30 जून 2023 तक छह महीने के लिए अस्थायी कर्मचारियों का सेवा विस्तार कर दिया है। इन कर्मचारियों के दिसंबर महीने की सैलरी देने के भी आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन


यूजीसी व शिक्षा मंत्रालय में पहुंचे रजिस्ट्रार व एफओ
यूजीसी और शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों से यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान और वित्त अधिकारी ने अस्थायी कर्मचारियों के संबंध में मुलाकात की। एएमयू पीआरओ के मेंबर इंचार्ज प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि अस्थायी कर्मचारियों की बेहतरी के लिए कुलपति यूजीसी और मंत्रालय के अधिकारियों से संपर्क बनाए हैं। सीआआर के बारे में यूजीसी को जानकारी मुहैया कराई जा चुकी है। प्रो. किदवई ने कहा कि सोमवार को रजिस्ट्रार और वित्त अधिकारी दिल्ली स्थित यूजीसी और मंत्रालय गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed