फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teenager murder Case

अकराबाद कांडः किशोरी की ददिहाल व ननिहाल में सियासी आवाजाही शुरू

Wed, 03 Mar 2021 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Teenager murder Case
किशोरी की हत्या के बाद घटना स्थल पर पहुंचे बसपा जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
अकराबाद क्षेत्र के गांव में अनुसूचित जाति की 14 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म की कोशिश में हत्या के बाद सियासी आवाजाही जोर पकड़ रही है। मंगलवार को किशोरी की अकराबाद क्षेत्र स्थित ननिहाल व सासनी गेट क्षेत्र स्थित ददिहाल में तमाम नेता पहुंचे और परिवार को तसल्ली दी। इस दौरान परिवार ने एक ही बात कही कि हमें सिर्फ न्याय चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को हुई घटना के बाद मंगलवार सुबह बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव, जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह, सूरज सिंह, महेश चौधरी आदि किशोरी के गांव पहुंचे। यहां चूंकि परिवार की महिलाएं मौजूद नहीं थीं। इसलिए उन्हें सासनी गेट क्षेत्र स्थित घर से अकराबाद बुलाया गया। इस दौरान परिवार की महिलाओं के बीच बैठकर नेताओं घटना को लेकर बातचीत की। इसके बाद बसपा के नेता घटनास्थल पर भी गए और वहां मौका मुआयना करने के बाद लौट गए। कुछ देर बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, हाथरस जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष गिनेष यादव, पूर्व महासचिव धर्मेन्द्र यादव, प्रदेश कमेटी कार्यकारिणी सदस्य रामनारायण काके, छर्रा विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष ऐजाज हुसैन, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष पंकज यादव, युवजन सभा नेता जैकी ठाकुर, राजकुमार यादव समेत तमाम नेता पहुंचे। उन्होंने भी परिवार से बातचीत की। नेता काफी देर तक किशोरी के घर बैठे रहे। इस दौरान महिलाओं ने यही कहा कि आप जो कुछ कर सकते हैं, हमें न्याय दिलाने के लिए करिए। इस पर नेताओं ने कहा कि वे उनकी आवाज को उठाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान तीसरे दिन भी गांव में खामोशी का माहौल रहा। बस किशोरी के घर के आसपास करुण क्रंदन होता रहा। गांव में काफी सुरक्षा इंतजाम रहे। वहीं, सासनी गेट क्षेत्र स्थित किशोरी के घर पर सुबह से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे गए। दोपहर में यहां कांग्रेस के नेता श्यौराज जीवन, राजेश राज जीवन पहुंचे और परिवार से बातचीत की। पिता व परिवार की अन्य महिलाओं को हर तरह से साथ देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष परवेज अली खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। परवेज अली खान ने कहा कि बेटियों के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाएं यह स्पष्ट इशारा करती हैं कि उत्तर प्रदेश के अंदर अपराधियों में शासन-प्रशासन का कोई खौफ नहीं रह गया है। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला महासचिव हेमेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष मोनिका थापर, शहर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय नेताजी, दीपक चौधरी, मोहम्मद फिरोज, पुष्पेंद्र उर्फ डब्बू आदि शामिल थे।
बेटी की मां के नाम से दिया दो लाख का चेक
जिला प्रशासन ने बेटी की मां के नाम से दो लाख रुपये का चेक जारी किया है। सोमवार देर शाम अंतिम संस्कार के बाद परिवार को यह चेक सौंपा गया था।
शाम को वापस सासनी गेट लौटी मां व नानी
दोपहर में सासनी गेट से बेटी की मां व नानी अकराबाद स्थित गांव पहुंच गए थे। जहां से देर शाम वे वापस लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed