{"_id":"6421c51e4a3c342c9c077e7f","slug":"teenager-left-alone-at-home-case-of-physical-harassment-registered-against-young-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मां-बाप गए खेत पर, घर पर किशोरी रह गई अकेली, युवक पर चाकू के बल पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मां-बाप गए खेत पर, घर पर किशोरी रह गई अकेली, युवक पर चाकू के बल पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
Mon, 27 Mar 2023 10:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 Mar 2023 10:02 PM IST
सार
मां-बाप खेत में काम करने गए थे। घर पर करीब 16 वर्षीय पुत्री नवरात्र के चलते व्रत में थी। इसलिए वह घर पर अकेली रह गई। इसी दौरान करीब साढ़े ग्यारह बजे बेटी को अकेली पाकर एक युवक घर में घुस गया। आरोपी ने चाकू के बल पर बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म मामला प्रतीकात्मक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर चाकू के बल पर किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
किशोरी के पिता ने बताया कि रविवार सुबह वह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने गया था। घर पर करीब 16 वर्षीय पुत्री नवरात्र के चलते व्रत में थी। इसलिए वह घर पर अकेली रह गई। इसी दौरान करीब साढ़े ग्यारह बजे बेटी को अकेली पाकर एक युवक घर में घुस गया।
विज्ञापन
आरोपी ने चाकू के बल पर बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। जब वह खेत से रात में घर पहुंचे, तो बेटी ने आप बीती बताई। वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर जनमेद सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन