{"_id":"63219e2de4f2634a760f21d0","slug":"teachers-union-election-postponed-in-aligarh-muslim-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: एएमयू में शिक्षक संघ चुनाव स्थगित, छात्र कल्याण डीन के पद से प्रोफेसर मुजाहिद बेग ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: एएमयू में शिक्षक संघ चुनाव स्थगित, छात्र कल्याण डीन के पद से प्रोफेसर मुजाहिद बेग ने दिया इस्तीफा
Wed, 14 Sep 2022 03:02 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 14 Sep 2022 03:02 PM IST
सार
एएमयू शिक्षक संघ (अमुटा) का चुनाव मतदाता सूची सहित प्रक्रिया न अपनाने के चलते स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (अमुटा) का चुनाव मतदाता सूची सहित प्रक्रिया न अपनाने के चलते स्थगित कर दिया गया। साथ ही 4 सदस्य चुनाव कराने के लिए कमेटी भी गठित कर दी गई है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सह कुलपति को छात्र कल्याण डीन का पद देने पर तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। जानकारों का कहना है कि छात्र कल्याण डीन का पद सह कुलपति को नहीं देना चाहिए, क्योंकि कुलपति की गैरमौजूदगी में सह कुलपति का कार्यभार संभालते हैं।
विज्ञापन
31 अगस्त में अमुटा की ओर से डीन छात्र कल्याण प्रोफेसर मुजाहिद बेग को मुख्य चुनाव अधिकारी नामित किया था। उन्होंने तीन सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक चुनाव प्रक्रिया निर्धारित की थी। जिसमें तीन सितंबर को मतदाताओं की सूची प्रदर्शित की जानी थी। पांच सितंबर को नए मतदाता, छह सितंबर को संशोधित सूची प्रकाशित होनी थी। सात को अध्यक्ष सहित सभी पदों पर नामांकन होना था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
12 सितंबर को नामांकन किया गया और उसमें अध्यक्ष पद पर प्रोफेसर चांदनी बी को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया, क्योंकि उन्होंने ही नामांकन किया था, जबकि 10 लोग एग्जीक्यूटिव मेंबर चुन लिए गए। सचिव और संयुक्त सचिव पद पर 15 सितंबर को चुनाव होना था। बुधवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति ने शिक्षक संघ चुनाव के मामले में 4 सदस्य कमेटी बनाई है जो पूर्व में शिक्षक संघ के सचिव रह चुके हैं, उनसे 3 दिन में संविधान से चुनाव कराने की रिपोर्ट मांगी है। कमेटी में डॉ. मोहम्मद शाहिद, प्रोफेसर अब्दुस सलाम, प्रोफेसर मोहम्मद रिजवान खान व प्रोफेसर आफताब आलम हैं।
विज्ञापन
उधर, नामित किए गए चुनाव अधिकारी प्रोफेसर मुजाहिद बेग ने छात्र कल्याण के डीन पद से इस्तीफा दे दिया है। पहले उन्होंने सुरक्षा गार्ड और वाहन वापस कर दिए थे। कुलपति ने सह कुलपति प्रोफेसर गुलजार अहमद को छात्र कल्याण का डीन नियुक्त कर दिया है।