फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teachers are working on BSA office and BRC

बीएसए दफ्तर और बीआरसी पर बाबू का काम कर रहे हैं शिक्षक

Sat, 27 Mar 2021 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Teachers are working on BSA office and BRC
बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडे को पत्र सौंपते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अलीगढ़ के सदस्य। - फोटो : CITY OFFICE
बीएसए दफ्तर और ब्लॉक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) पर अधिकारियों के कुछ चहेते शिक्षक एवं कर्मचारी अनाधिकृत रूप से बाबुओं का काम रहे हैं। जिससे भ्रष्टाचार की बू आ रही है। ऐसे सभी शिक्षकों को तुरंत हटाकर उन्हें मूल विद्यालय भेजा जाए। साथ ही कार्यालय परिसर को सीसीटीवी से कैद किया जाए। जिससे सभी गतिविधियों पर निगाह रखी जा सके। यह मांग शुक्रवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए से मुलाकात कर रखी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश चौहान के साथ सुशील कुमार और सतीश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों के कार्य करने से कार्यालय की गोपनीयता भंग हो रही है। अगर जल्द शिक्षकों को नहीं हटाया गया तो महासंघ उच्च स्तरीय जांच कराने को मजबूर होगा। क्योंकि शासन ने सभी शिक्षकों का संबद्धीकरण पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। ऐसे में फिर शिक्षक कार्यालयों में किसके आदेश पर रुके हुए हैं। इसके साथ ही संगठन ने पारस्परिक स्थानांतरण में आए सभी शिक्षकों के लिए 31 मार्च तक अवकाश घोषित करने की मांग रखी। जिसे बीएसए ने स्वीकार करते हुए 31 मार्च तक अवकाश घोषित कर दिया है। इसके बाद सभी शिक्षकों को मूल विद्यालय आवंटन के लिए बीआरसी से संबद्ध कर दिया जाएगा। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, संजय गुप्ता, सुमित सिंह, मनोज वार्ष्णेय, दीपक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed