फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teacher in jail over allegedly rape his student in Aligarh

अलीगढ़: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को भेजा गया जेल, ब्लैकमेल करने का भी है आरोप

Sun, 30 Jun 2019 04:30 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 30 Jun 2019 04:30 AM IST
विज्ञापन
Teacher in jail over allegedly rape his student in Aligarh
जेल में शिक्षक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

महानगर के क्वार्सी इलाके की रहने वाली छात्रा को कन्नौज के एक संस्थान में पढ़ाई के दौरान यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। यहां उसके संबंध फैकल्टी शिक्षक से हो गए और दोनों के बीच शारीरिक रिश्ते भी बने। आरोप है कि इसके बाद शिक्षक उसे ब्लैकमेल करने लगा। बाद में जब मन भर गया तो उसने छात्रा को ठुकरा दिया। मामले में छात्रा की तहरीर पर क्वार्सी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और दो दिन पहले आरोपी शिक्षक को यहां तस्वीर महल चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बताया गया है कि छात्रा कन्नौज में रहकर एक संस्थान में पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच उसकी नजदीकियां वहां पढ़ाने वाले लखनऊ निवासी मो. अमीन खान पुत्र शेर मोहम्मद खान निवासी 544 सी/334 असलम बाग बसेरा हुसैन बाड़ी वालागंज थाना ठाकुरगंज लखनऊ से हो गईं। दोनों में शारीरिक रिश्ते भी बने। आरोप है कि इसके बाद वह छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन


बाद में जब उसका मन भर गया तो उसने छात्रा को ठुकरा दिया। परेशान छात्रा ने घर लौटकर परिजनों को पूरा वाकया बताया तो परिजनों की तहरीर पर थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज किया गया। दुष्कर्म, आईटी एक्ट की धाराओं में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने आरोपी को दो दिन पहले यहां तस्वीर महल चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी और जेल भेजने की पुष्टि इंस्पेक्टर क्वार्सी ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed