{"_id":"60e680e24f181f4be775df94","slug":"tappal-people-angry-as-martyr-tushar-dont-get-last-honour-from-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: बेटे को शहीद का दर्जा न मिलने से भड़के परिजन, ग्रामीणों के साथ मिलकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: बेटे को शहीद का दर्जा न मिलने से भड़के परिजन, ग्रामीणों के साथ मिलकर लगाया जाम
Thu, 08 Jul 2021 10:06 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:06 AM IST
सार
कोच्चि नेवल बेस में शहीद हुए तुषार के पार्थिव शरीर को किसी सामान्य शव की तरह एंबुलेंस में रखकर घर पहुंचा दिया गया। सेना का कोई भी जावन उनके साथ नहीं आया। इससे परिजन और ग्रामीण बेहद नाराज हैं।
विज्ञापन
जाम लगाने पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोच्चि नेवल बेस पर तैनात अलीगढ़ के बेटे तुषार का पार्थिव शरीर दो दिनों बाद टप्पल के जरैलिया गांव पहुंचा, लेकिन जिस तरह से उन्हें गांव लाया गया उससे परिजन और ग्रामीण खासा नाराज हैं। बीते दिनों कोच्चि नेवल बेस में शहीद हुए तुषार के पार्थिव शरीर को किसी सामान्य शव की तरह एंबुलेंस में रखकर घर पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
सेना का कोई भी जावन उनके साथ नहीं आया। इससे परिजन और ग्रामीण बेहद नाराज हैं। उन्होंने यह कहते हुए शव लेने से इनकार कर दिया कि यह शहीद का अपमान है। परिजनों ने मांग की है कि गांव में शहीद सम्मान के साथ ही बेटे का अंतिम संस्कार होना चाहिए।
विज्ञापन
इससे नाराज परिजन हाइवे जाम करने के लिए जट्टारी पहुंच गए। वहीं, टप्पल पुलिस और सीओ खैर परिजनों को समझाने के लिए पहुंचे लेकिन बेटे को शाहिद का दर्जा ना मिलने पर वे भड़क उठे।
विज्ञापन