{"_id":"66cb736a602c396d8803662b","slug":"symposium-regarding-reservation-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Reservation: 10 साल के लिए था आरक्षण, सरकारों की मिलीभगत से अब तक चला आ रहा यह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Reservation: 10 साल के लिए था आरक्षण, सरकारों की मिलीभगत से अब तक चला आ रहा यह
Sun, 25 Aug 2024 11:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:43 PM IST
सार
राष्ट्रीय सवर्ण दल के संस्थापक संयोजक डॉ. सीपी गुप्ता ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 334 के तहत यह आरक्षण 10 साल के लिए था। 1950 से शुरू हुए यह आरक्षण सरकारों की मिलीभगत से अब तक हर 10 साल में संशोधन होकर चला आ रहा है।
विज्ञापन
आरक्षण विरोध में विचार गोष्ठी
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
25 अगस्त को दुबे के पड़ाव स्थित एक होटल में आरक्षण को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें घोषणा की गई कि आरक्षण मुक्त भारत के लिए पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विचार गोष्ठी में राष्ट्रीय सवर्ण दल के संस्थापक संयोजक डॉ. सीपी गुप्ता ने कहा कि आरक्षण समानता का आधार नहीं है। 25 अगस्त को दुबे के पड़ाव स्थित एक होटल में उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 334 के तहत यह आरक्षण 10 साल के लिए था। 1950 से शुरू हुए यह आरक्षण सरकारों की मिलीभगत से अब तक हर 10 साल में संशोधन होकर चला आ रहा है।
विज्ञापन
जनवरी 2030 में यह आरक्षण समाप्त हो रहा है। इसको लेकर संगठन जन जागरूकता अभियान चलाएगा। भारतवासियों को यह समझाना है कि जो आरक्षण है, वह क्रीमीलेयर तक ही रह गया है। सवर्ण उत्थान समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा ने कहा कि आरक्षण मुक्त भारत के लिए पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा। इस मौके रतन देव वार्ष्णेय, मनोज, त्रिभुवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन