{"_id":"5dac12338ebc3e93b147d8c7","slug":"suspicious-man-caught-from-vhp-meeting-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व हिंदू परिषद की बैठक में पकड़ा गया संदिग्ध युवक, कार्यालय में चुपके से घुसा था शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व हिंदू परिषद की बैठक में पकड़ा गया संदिग्ध युवक, कार्यालय में चुपके से घुसा था शख्स
Sun, 20 Oct 2019 01:22 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Prachi Priyam
Updated Sun, 20 Oct 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
अलीगढ़ के आचल ताल स्थित विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय में एक संदिग्ध युवक के पकड़े जाने से खलबली मच गई है। खबर है कि वह शख्स रविवार सुबह विहिप की बैठक में चुपके से आकर बैठ गया था। जब परिषद के कार्यकर्ताओं ने उसे देखा तो संदिग्ध हरकतें देखकर सबने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। खबर है कि वह किसी तरह की गुप्त जानकारी बताने के लिए बैठक में आया था। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
