फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   suicide

पत्नी मायके से नहीं लौटी तो युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 04 Nov 2019 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
suicide
परिजन - फोटो : अमर उजाला

देहली गेट क्षेत्र के नगला मसानी में एक युवक ने पत्नी के मायके से न लौटने पर फांसी लगाकर जान दे दी। एक साल से युवक की पत्नी पारिवारिक कलह के चलते मायके में रह रही थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों के सुपुर्द किया।

विज्ञापन


रिंकू यादव (26) पुत्र प्रहलाद सिंह यादव निवासी यादव नगला, नगला मसानी, देहली गेट डेयरी चलाता था। वाकया सुबह आठ बजे का है। रिंकू की बहन जयमाला उसके कमरे की सफाई करने पहुंची तो उसे भाई का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। इससे घर में चीखपुकार मच गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


भाई रविंद्र यादव के अनुसार रिंकू की पांच साल पहले हरदुआगंज के गांव खूबी का नगला निवासी चंद्रवती से शादी हुई थी। एक साल से चंद्रवती अपने दो बच्चों सहित मायके में रह रही है। रविंद्र की मानें तो वह कई बार पत्नी को बुलाने ससुराल गया। मगर, पत्नी नहीं लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल वाले भाई से एक लाख रुपये की मांग करने लगे। इसके विरोध में उसकी पिटाई भी की गई। इसी बात से वह क्षुब्ध रहने लगा था। थाना देहली गेट इंस्पेक्टर के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed