Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students protest to get Amjads suspension revoked

Aligarh News: अमजद का निलंबन समाप्त कराने के लिए छात्रों का प्रदर्शन

Sun, 22 Nov 2026 02:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Students protest to get Amjads suspension revoked
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में विधि संकाय के तृतीय वर्ष के छात्र अमजद अली का निलंबन समाप्त कराने की मांग को लेकर शनिवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने विधि विभाग का गेट बंद करके धरना दिया और यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, छात्रों ने कहा कि एएमयूएसयू साथ नहीं है, तो इस्तीफा दे।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि अमजद अली के खिलाफ दर्ज एफआईआर खारिज हो चुका है, इसके बावजूद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उनका निलंबन समाप्त नहीं किया है। छात्रों ने एफआईआर खारिज होने के बाद भी उन्हें शैक्षणिक गतिविधियों से दूर रखना उचित नहीं है। छात्रों ने पूर्व प्रॉक्टर प्रो. नवेद खान पर पद का दुरुपयोग कर अमजद के खिलाफ कार्रवाई कराने का आरोप लगाया। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप प्रमाणित होने पर पूर्व प्रॉक्टर के खिलाफ एफआईआर करने की मांग भी की।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान एएमयू छात्रसंघ की ओर से कोई समर्थन नहीं मिला। अगर वह साथ नहीं दे सकते हैं, तो इस्तीफा दें। धरनास्थल पर छात्र नेता साकिब अली खान पहुंचे। प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नफीस अहमद अंसारी ने कहा कि निलंबित छात्र अमजद अली के संबंध में सोमवार को अनुशासन समिति की बैठक होगी, जिसमें उनका निलंबन समाप्त करने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed