फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students lock the gate of the Games Committee to protest against captain

AMU: गेम्स कमेटी के गेट पर छात्रों ने जड़ा ताला, जूनियर छात्र को कप्तान बनाने का कर रहे थे विरोध

Thu, 11 May 2023 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 11 May 2023 12:42 AM IST
सार

हाइकिंग एंड माउंटेनियरिंग क्लब के अध्यक्ष डॉ. खुर्रम ने एक छात्र को क्लब का कप्तान बनाया था। इसके बाद से ही दूसरे छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि जिसे कप्तान बनाया गया है, वह जूनियर है। सीनियर होने के नाते उनके साथ पक्षपात किया गया है।

विज्ञापन
Students lock the gate of the Games Committee to protest against captain
एएमयू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के हाइकिंग एंड माउंटेनियरिंग क्लब में जूनियर छात्र को कप्तान बनाने के विरोध में छात्रों ने बुधवार को गेम्स कमेटी के गेट पर ताला जड़ दिया। कप्तान की तैनाती को लेकर कई दिनों से विवाद है, इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


हाइकिंग एंड माउंटेनियरिंग क्लब के अध्यक्ष डॉ. खुर्रम ने एक छात्र को क्लब का कप्तान बनाया था। इसके बाद से ही दूसरे छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि जिसे कप्तान बनाया गया है, वह जूनियर है। सीनियर होने के नाते उनके साथ पक्षपात किया गया है। कप्तान के प्रकरण में शिकायतें भी की जा रही थीं।
विज्ञापन


पिछले दिनों असंतुष्ट छात्रों ने नाराजगी जताई थी। बुधवार को दोपहर करीब सवा दो बजे छात्रों ने गेम्स कमेटी के कार्यालय पर ताला जड़ दिया और नारेबाजी की। प्रदर्शन की खबर पर डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. सैयद अली नवाज जैदी भी पहुंच गए और असंतुष्ट छात्रों को समझा-बुझाकर गेट पर लगा ताला तुड़वाया। उन्होंने छात्रों को इस प्रकरण में जांच कमेटी बनने का आश्वासन दिया। इसके बाद असंतुष्ट छात्र वहां से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइकिंग एंड माउंटेनियरिंग क्लब के कप्तान को लेकर छात्रों ने गेम्स कमेटी पर ताला जड़ा था। इस मामले में कुलपति को जांच रिपोर्ट दे दी है। जल्द एक कमेटी जांच करेगी। -प्रो. सैयद अली नवाज जैदी, डिप्टी प्रॉक्टर एएमयू

अभी वह बाहर हैं, लेकिन जो जानकारी मुझे दी गई है, उसमें हाइकिंग एंड माउंटेनियरिंग क्लब के कप्तान को लेकर अन्य छात्रों की नाराजगी है। जांच कमेटी इसकी जांच करेगी। -प्रो. अमजद अली रिजवी, सचिव, गेम्स कमेटी, एएमयू


क्रिकेट और ताइक्वांडो की निजी एकेडमी बंद कराने की मांग
एएमयू के शारीरिक शिक्षा विभाग में निजी एकेडमी को बंद कराने की मांग की गई है। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव व एएमयू के जिम्नेजियम के वरिष्ठ प्रशिक्षक मजहर उल कमर ने कहा कि एएमयू एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इसमें कोई भी निजी एकेडमी नहीं चल सकती है। विभाग के मैदान पर क्रिकेट और ताइक्वांडो एकेडमी चल रही है, जो नियम के खिलाफ है। यह बंद होनी चाहिए। एकेडमी संचालन की अनुमति कैसे और किसने दी, इसकी जांच होनी चाहिए। उधर, इस संबंध में शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. तारिक मुर्तजा का पक्ष जानने के लिए फोन मिलाया गया, लेकिन उन्होंने फोन पर बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed