फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student slapped hard, order for termination of coordinator service

बीएसए से नहीं एक से कक्षा 8 तक की मान्यता: छात्र को चांटे मारना पड़ा भारी, कोआर्डिनेटर की सेवा समाप्ति के आदेश

Thu, 26 Sep 2024 04:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 26 Sep 2024 04:13 PM IST
सार

यूकेजी के एक छात्र को मैडम ने कुर्सी पर बिठाकर उसे करंट लगाया है। इसके बाद छात्र के अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया था। पुलिस भी बुला ली थी। इस बीच पुलिस की जांच में स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में छात्र के आरोपों से जुड़ा कोई भी साक्ष्य नहीं मिला।

विज्ञापन
Student slapped hard, order for termination of coordinator service
रेडिएंट स्टार इंग्लिश स्कूल - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के रेडिएंट स्टार इंग्लिश स्कूल में कक्षा चार के एक छात्र को चांटा मारने वाली कोआर्डिनेटर की सेवा समाप्ति के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को आदेश दिए हैं। इस स्कूल की कक्षा एक से कक्षा 8 तक मान्यता स्थायी नहीं है, अस्थायी मान्यता 31 मार्च 2021 को समाप्त हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज में कक्षा चार के एक छात्र को चांटा मारते हुए कोआर्डिनेटर दिख रही है।

विज्ञापन


यूकेजी के एक छात्र को मैडम ने कुर्सी पर बिठाकर उसे करंट लगाया है। इसके बाद छात्र के अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया था। पुलिस भी बुला ली थी। इस बीच पुलिस की जांच में स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में छात्र के आरोपों से जुड़ा कोई भी साक्ष्य नहीं मिला। इस मामले में बीएसए से शिकायत की गई। 
विज्ञापन


उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच खंड शिक्षाधिकारी नगर क्षेत्र और खंड शिक्षाधिकारी इगलास से कराई, जिसमें उसे कोई करंट नहीं लगाया गया। यूकेजी के छात्र के पिता ने कोई भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। हालांकि, वह अपने बच्चे यहां नहीं पढ़ाना चाहते हैं। वायरल सीसीटीवी फुटेज में कक्षा चार के एक छात्र को चांटा मारते शिक्षिका दिखी। इस दौरान स्टाफ भी गुजरा, लेकिन किसी ने शिक्षिका को नहीं रोका।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग जो आदेश देगा, उसका अक्षरश: पालन होगा। मान्यता के नवीनीकरण के लिए दोबारा प्रपत्र देंगे।- अंजू राठी, प्रधानाचार्य, स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed