{"_id":"5e9a10688ebc3e76d36af043","slug":"strong-storm-an-drizzling-in-aligarh-city-office-news-ali2315957163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : तेज आंधी, बूंदाबांदी से पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप, होर्डिंग उखड़े, पेड़ों की शाखाएं गिरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : तेज आंधी, बूंदाबांदी से पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप, होर्डिंग उखड़े, पेड़ों की शाखाएं गिरीं
Sat, 18 Apr 2020 02:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
आगरा रोड पर आंधी बारिश में होकर गुजरते स्कूटी सवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हुई। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई और शहर में विभिन्न स्थानों पर पेड़, होर्डिंग आदि गिर पड़े। ग्रामीण इलाकों में बारिश होने की भी सूचना मिल रही है।
लॉकडाउन के चलते बिजली आपूर्ति बहाल करने में विभाग को समस्या का सामना भी करना पड़ा। मौसम के इस बदलाव से लोगों को अचानक बढ़ रही गर्मी से राहत भी मिली। पिछले कई दिनों से मौसम लगातार गर्म होता जा रहा था। शुक्रवार दोपहर बाद से ही आसमान में धूप छांव का सिलसिला चल रहा था। देर शाम अचानक बादल भी छाने लगे। देखते ही देखते घटा भी घिरने लगी।
देर शाम तेज आंधी से बिजली आपूर्ति बुरी तरह चरमरा गई। गांधी पार्क स्टेशन में 33 केवी लाइन पूरी तरह ठप हो गई। शहर के 52 बिजली घरों को बंद किया गया। टेलीफोन एक्सचेंज, लाल डिग्गी रोड, रामघाट रोड, आमिर निशा रोड, मेडिकल रोड, धौर्रा, जीटी रोड, सारसौल, धनीपुर, एटा चुंगी आदि इलाकों में पेड़ों की टहनियां बिजली के तारों पर गिर गईं। कई जगह बिजली के तारों के टूटने की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा कुछ स्थानों पर लगी होर्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई। कुछ होर्डिंग उखड़ कर गिर गईं। नई बस्ती इलाके में एक पेड़ की शाखा के मकान पर गिरने की भी सूचना मिल रही है। जैसे ही आंधी का जोर कम हुआ वैसे बिजली विभाग ने आपूर्ति सुचारु करने की कवायद शुरू कर दी। शुक्रवार देर रात तक लाइनों की पेट्रोलिंग का काम चल रहा था और जिन जिन इलाकों में लाइनों की स्थिति ठीक थी वहां पर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। इसके अलावा गभाना, खैर, लोधा, जट्टारी आदि इलाकों में बारिश होने की बात कही जा रही है।
नगर निगम की जेसीबी मशीनें भी हुई सक्रिय
शुक्रवार देर शाम आंधी आने के बाद जब कुछ स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं गिरने और बिजली आपूर्ति के बाधित होने की जानकारी कंट्रोल रूम को मिलने लगी तो नगर निगम की जेसीबी भी लाइनों को क्लियर करने के काम में लगा दी गई। इसके अलावा जहां-जहां होर्डिंग गिरी हैं वहां वहां भी उनको हटाने का काम नगर निगम की जेसीबी मशीन करती रही।