फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nine contract workers removed

हड़ताल: नौ संविदकर्मी हटाए, हल न निकला तो गिरफ्तारी होगी और अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगी स्ट्राइक

Sun, 19 Mar 2023 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 19 Mar 2023 01:40 AM IST
सार

हड़ताल में शामिल नौ और संविदाकर्मी शहरी क्षेत्र से हटा दिए गए हैं। संघर्ष समिति के संयोजक ने बताया कि देर रात लखनऊ में वार्ता जारी है। हमारी हड़ताल का समय रविवार रात दस बजे तक का है। अगर कोई हल निकलता है तो ठीक। गिरफ्तारी पर बात बनती है, तो फिर हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए जारी होगी।

विज्ञापन
Nine contract workers removed
रात 9 बजे लाल डिग्गी पर अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन पर लेटे विधुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों की हड़ताल का तीसरे दिन जिले में व्यापक असर दिखाई दिया। देहात में विद्युत व्यवस्था बिल्कुल चरमराकर रह गई, जबकि शहरी क्षेत्र में भी कई इलाकों में संकट झेलना पड़ा। जिले के देहात के कुल 36 फीडर शनिवार को पूरी तरह बंद रहे, जबकि 10 फीडरों पर संकट गहराया। इस दौरान सर्वाधिक परेशानी बारिश के चलते गभाना व अतरौली में हुई।

विज्ञापन


इन क्षेत्रों के फीडरों से जुड़े इंसुलेटर फुकने से 15-15 घंटे का संकट रहा। शहर में भी आधा दर्जन से अधिक इलाकों में आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली कंट्रोल रूम पर तो कोई कुछ बताने में सक्षम नहीं। वहीं कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम में दिन भर में 14 शिकायतें आई हैं। पावर कारपोरेशन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अलीगढ़ जनपद के देहात में कुल 197 फीडर हैं, जिनमें से 147 शनिवार को चालू रहे, जबकि 36 पूरी तरह बंद हो गए। इसके अलावा 10 फीडर ऐसे रहे, जिनमें आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


इस तरह देहात के कई इलाकों में 15-15 घंटे का संकट झेलना पड़ा। इसमें किसानों को भारी परेशानी हुई। इस दौरान सर्वाधिक 11 केवी लाइन के फीडर ब्रेकडाउन में गए। जिनमें खैर टाउन का एक फीडर, मेहरावल बिजली घर एक फीडर, जट्टारी बिजली घर के दो फीडर, जैदपुरा का 1 फीडर, टप्पल का एक फीडर, खैर ग्रामीण का लोहागढ़ फीडर, वीरपुरा का थानपुर फीडर, चंडौस का एक फीडर, अतरौली का 2 फीडर, अकराबाद का एक फीडर, इगलास का गोरई फीडर, गोंडा का रजावल फीडर, सिंगारपुर के आसना फीडर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें किसी तरह शाम तक दुरुस्त करने का प्रयास जारी रहा। इधर, शहर की बात करें तो द्वारिकापुरी में रात भर आपूर्ति बंद रही और सुबह शुरू हो सकी। घुडिय़ाबाग में भी शुक्रवार की तरह दिन में आपूर्ति परेशान करती रही। इसी तरह पंचशील स्वर्ण जयंती नगर, सांगवान की गणेशधाम आदि इलाकों में आपूर्ति ने परेशान किया।

बोले लोग, सुबह से पानी और दोपहर में खाने तक की परेशानी
जिन इलाकों में शुक्रवार से आपूर्ति बाधित है, उन इलाकों में लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है। सुबह से ही पानी के बिना दैनिक कार्यों से लेकर दोपहर में खाने पीने तक के इंतजाम का संकट रहा। वह तो गनीमत कि बारिश के कारण मौसम कुछ ठंडा था। अगर मौसम सही न होता तो शायद हालात और भयावह होते।

रात भर आपूर्ति बंद रही है। इसके चलते सुबह से पानी का संकट झेला है। सुबह के कामकाज कैसे हुए हैं, यह हम ही जानते हैं।-अशोक शर्मा, पंचशील कालोनी
मैं तो अपनी चक्की चलाती हूं। लोगों को आटा पीसकर देना था। घर में आज खाना तक नहीं बन सका है। दोपहर में किसी तरह काम शुरू हुआ।-तुलसी देवी, पंचशील कालोनी
रात में आपूर्ति सही हुई। इसके बाद सुबह से फिर परेशानी होने लगी। दिन में कैसे काम चला है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।-शिवदेव सिंह, घुड़ियाबाग
रात में चूंकि मौसम सही था, इसलिए रात कट गई। मगर सुबह से फिर बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई। दिन मुश्किल हुआ है।-चंचल सिंह, घुडिय़ाबाग
परीक्षाएं चलने के कारण रात भर बच्चों की पढ़ाई मुश्किल हो गई। सुबह दस बजे आपूर्ति शुरू होने के बाद घरों में पानी से जुड़े काम और दैनिक कार्य हो सके हैं।-भारती देवी, द्वारिकापुरी
रात में चूंकि मौसम ठंडा था, इसलिए रात बिना बिजली के कट गई। मगर सुबह पानी न होने के कारण सब सून लगा। किसी तरह दोपहर में आपूर्ति आने पर काम शुरू हुआ।-प्रभात वाष्र्णेय, द्वारिकापुरी
हड़ताल का अब व्यापक असर दिख रहा है। फिर भी हालात को नियंत्रित रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।-एसके जैन, अधीक्षण अभियंता शहर क्षेत्र

Trending Videos

संविदाकर्मियों की सूची भेजी, नौ और हटाए गए

इस हड़ताल का समर्थन कर रहे संविदाकर्मी शासन के रडार पर आ गए हैं। हालांकि उनकी मजूबरी है कि वे सिर्फ जेई के साथ काम कर सकते हैं, क्योंकि जब तक जेई उन्हें शटडाउन लेकर नहीं देगा, तब तक वे लाइन पर काम कर नहीं सकते। बावजूद इसके संविदाकर्मियों पर गाज गिरना जारी है। इसी कड़ी में जिले भर के संविदाकर्मियों की सूची जिला प्रशासन व एमडी कार्यालय से तलब की गई है। वहीं शनिवार को नौ और संविदाकर्मी शहरी क्षेत्र से हटा दिए गए हैं। जिन्हें भविष्य में काम नहीं दिया जा सकेगा।

बता दें कि संविदाकर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण सर्वाधिक परेशानी हो रही है। निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को फाल्ट सही करने में लगाया जा रहा है। मगर वे एक फाल्ट को 8 से 10 घंटे में सही कर पा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में जिन नौ संविदाकर्मियों को हटाया गया है, उनमें शांति निकेतन से कुलदीप सिंह, विकास भवन से नदीम, बरौला से रविकांत, भुजपुरा से योगेश, सासनी गेट से बृजेश, भुजपुरा से गौरव, स्वर्ण जयंती नगर से कन्हीं सिंह, अजय प्रताप, गूलर रोड से अफजाल शामिल हैं। इसे लेकर संघर्ष समिति संयोजक प्रवीण शाक्य का कहना है कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इनकी बहाली कराकर हटेंगे।

हड़ताली कर्मी-अधिकारी गिरफ्तारी को तैयार, देर रात तक इंतजार
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संषर्घ समिति द्वारा ऊर्जा मंत्री की वायदा खिलाफी के विरोध में शुरू की गई हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। शनिवार को कोई बेहतर संकेत न मिलने पर देर रात गिरफ्तारी पर संगठन ने तैयारी की।

मगर इसके बाद देर रात ऊर्जा मंत्री ने वार्ता के लिए फिर से बुलाया। तब से हड़ताल में शामिल लोग इंतजार कर रहे हैं। जिले से 500 करीब कर्मचारी अधिकारियों ने गिरफ्तारी देने का ऐलान किया है। बता दें कि इस हड़ताल में कर्मचारी से लेकर अधिशाासी अभियंता स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। जिससे महकमे में विभागीय कामकाज के साथ-साथ वसूली, जांच, चेकिंग, मरम्मत, वितरण आदि के काम प्रभावित हो रहे हैं।

इधर, गिरफ्तारी की बात सामने आने पर देर रात सीओ व एसीएम भी लालडिग्गी पर पहुंच गए थे। इस धरने में संरक्षक राहुल बाबू ने अध्यक्षता की व संचालन प्रदीप शर्मा ने किया। इस दौरान ओपी शर्मा, संयोजक प्रदीप शाक्य, क्षेत्रीय संयोजक इंजीनियर अरविंद कुमार निगम, प्रताप सिंह, भूपेंद्र रावत, भगवती प्रसाद, प्रदीप शर्मा, प्रदीप चौहान, सौरभ मंगला, पंकज तिवारी, प्रशांत वाष्र्णेय, इंजीनियर राहुल कुमार इंजीनियर अमित कुमार इंजीनियर अमित कुमार, अरविंद कुमार, भगवानदास, कृष्णा कुमार राजोरिया, केशव महेश्वरी, प्रेमचंद गोला, विक्रम सिंह, नवेद इकबाल, राजीव कुमार आदि थे।

अगर गिरफ्तारी हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल
संघर्ष समिति के संयोजक राहुल बाबू ने बताया कि देर रात लखनऊ में वार्ता जारी है। हमारी हड़ताल का समय रविवार रात दस बजे तक का है। अगर कोई हल निकलता है तो ठीक। गिरफ्तारी पर बात बनती है, तो फिर हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए जारी होगी। इसके लिए केंद्र नेतृत्व के फैसले का इंतजार है।

जायजा लेते रहे अफसर, मोबाइल बंद
इस हड़ताल में मुख्य अभियंता व एसई स्तर के अधिकारी शामिल नहीं हैं। वे हर स्थिति का जायजा लेने में जुटे हैं और किसी भी तरह आपूर्ति संचालन की व्यवस्था कर रहे हैं। साथ में तमाम सरकारी अधिकारियों के मोबाइल नंबर बंद हैं। कंट्रोल रूम से जवाब मिला है कि अब हमें न तो कुछ पता और न हमारा किसी से संपर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed