{"_id":"68ff383febaf4be8e7078a03","slug":"stones-of-the-road-under-construction-started-falling-apart-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 80 लाख से बन रही सड़क की उखड़ने लगीं गिट्टियां, गुणवत्ता पर उठने लगे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 80 लाख से बन रही सड़क की उखड़ने लगीं गिट्टियां, गुणवत्ता पर उठने लगे सवाल
Mon, 27 Oct 2025 02:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:46 PM IST
सार
जकरिया मार्केट से हमजा कॉलोनी तक लगभग 1100 मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अक्तूबर माह के पहले सप्ताह से इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ है।
विज्ञापन
जकरीया मार्केट से लेकर हमजा कॉलोनी तक निर्माणधीन सड़क
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में सिविल लाइंस क्षेत्र के जकरिया मार्केट से हमजा कॉलोनी तक 80 लाख से बनने वाली सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। बनने के साथ ही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। मोहल्ले के लोगों ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन
जकरिया मार्केट से हमजा कॉलोनी तक लगभग 1100 मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अक्तूबर माह के पहले सप्ताह से इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ है। यह मार्ग हजारों लोगों के आवागमन और क्वार्सी बाईपास से मेडिकल रोड तक आने का प्रमुख मार्ग है। छह अक्तूबर से इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। अभी तक लगभग 200 से 300 मीटर सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। कांग्रेस नेता आगा युनुस ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए नगर आयुक्त को पत्र लिख कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
हमजा कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क अभी से उखड़ने लगी है। ऐसे में इसकी गुणवत्ता की जांच कराई जानी चाहिए। - शाकिर
विज्ञापन विज्ञापन
सड़क का निर्माण शुरू करा दिया गया है लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। ऐसे में सड़क निर्माण में बाधा उत्पन्न हो सकती है। - जाकिर
कई साल बाद बनने वाली इस सड़क पर हर दिन हजारों लोग गुजरते हैं। ऐसे में इस मार्ग के मानक का पूरा ख्याल रख कर निर्माण कराया जाए। - मो. नफीस
जकरिया मार्केट से हमजा कालोनी मार्ग के गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। अगर कोई कमी मिली तो संबंधित फर्म पर कार्रवाई की जाएगी।-बिजेंद्र पाल सिंह, एक्सईएन, निर्माण विभाग, नगर निगम