{"_id":"603fea798ebc3ee9631f28f3","slug":"stone-pelting-in-domestic-voilation-city-office-news-ali257730478","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़खानी, विरोध पर चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़खानी, विरोध पर चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
महानगर के देहली गेट क्षेत्र में मंगलवार रात छात्रा संग छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले पक्ष ने छात्रा के परिवार संग मारपीट कर दी। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में सात लोग घायल हुए हैं। वहीं खबर पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को दबोच लिया, जबकि बाकी भागने में सफल रहे। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ-साथ पकड़े गए तीनों आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
हुआ यूं कि देहली गेट के मोहल्ले की युवती स्नातक की छात्रा है। वह मंगलवार रात करीब दस बजे अपने छोटे भाई संग घर से मोहल्ले के ही एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने आ रही थी। इसी बीच रास्ते में खड़े मनचले ने उस पर कमेंट कर दिया। पहले तो युवती ने मनचले की हरकत नजरंदाज कर दी। मगर युवक का हौसला बढ़ गया और उसने पीछे-पीछे चलकर छेड़खानी कर शुरू कर दी।
इस पर युवती ने विरोध किया तो वहां कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच छोटा भाई दौड़ता हुआ घर पहुंचा और उसने परिवार को पूरा वाकया बताया तो परिजन एकत्रित होकर मौके पर आए। जहां मनचले ने अपने पक्ष के लोग भी बुला लिए और विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू कर दी। जमकर लाठी-डंडे चले। इस बीच शोरशराबे पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई और किसी ने खबर देकर पुलिस बुला ली।
विज्ञापन
पुलिस को देख हमलावर भागने लगे। मगर तीन लोग पकड़ लिए गए। एसएसपी मुनिराज जी के अनुसार मामले में युवती पक्ष से घायल सात लोगों का इलाज कराया गया है। जिनमें चार महिलाएं हैं और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मौके से गिरफ्तार तीन आरोपी कलुआ, हरिओम व एक अन्य को जेल भेजा गया है। वहीं चार आरोपियों की तलाश की जा रही है।