फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sticks used in drain dispute, six injured

Aligarh News: नाली को लेकर भिड़े दो पक्ष, चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल

Mon, 26 Feb 2024 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 26 Feb 2024 01:32 AM IST
सार

बरौठा गांव में एक पक्ष ने मकान बनाते समय सीलन के डर से नाली से हटकर दीवार और मकान बना लिया। वहीं पड़ोसी ने सड़क को चौड़ा करने की दलील देकर नाली को दीवार के सहारे करने का प्रस्ताव रख दिया। इस पर दोनों पक्षों में अनबन हो गई। देखते ही देखते लाठी-डंड चलने लगे।

विज्ञापन
Sticks used in drain dispute, six injured
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरौठा गांव में नाली को पीछे हटाने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


बरौठा गांव में एक पक्ष ने मकान बनाते समय सीलन के डर से नाली से हटकर दीवार और मकान बना लिया। वहीं पड़ोसी ने सड़क को चौड़ा करने की दलील देकर नाली को दीवार के सहारे करने का प्रस्ताव रख दिया। इस पर दोनों पक्षों में अनबन हो गई। हलका प्रभारी ने एक पक्ष को 24 फरवरी शाम थाने बुला लिया और सुलह-समझौत की नसीहत दी।
विज्ञापन


इसके बाद 25 फरवरी की सुबह गांव और कस्बे के संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों से बातचीत की, तभी एक पक्ष वीडियो बनाने पर भड़क गया। देखते ही देखते लाठी-डंड चलने लगे। इसमें छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में राकेश कुमार शर्मा, दुष्यंत शर्मा, राज शर्मा, मुन्नालाल शर्मा, विष्णु उर्फ हरिओम शर्मा, तुषार शर्मा शामिल हैं। दोनों पक्षों तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष रवि चंद्रवाल ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed