फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   step father did dirty act with adopted daughter

गोद ली बेटी संग सौतेले पिता ने की गंदी हरकत

Sat, 29 Oct 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
step father did dirty act with adopted daughter
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी में बिहार की रहने वाली दस वर्षीय बच्ची संग उसके सौतेले पिता ने गंदी हरकत की है। खास बात है कि पिता उसे खुद भट्ठा मजदूरों से डेढ़ वर्ष की उम्र में गोद लेकर आया था। अब इस हरकत पर सब हैरान हैं। मामले में इलाके के एक नेता ने पिता पर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं किशोरी का मेडिकल परीक्षण व बयान आदि लेने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन

इलाके में सक्रिय नेता मोहन चौहान की ओर से यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें मंजूरगढ़ी के 55 वर्षीय पप्पू को नामजद किया है। आरोप है कि गाजियाबाद के ईंट भट्ठे से वह डेढ़ वर्ष की बच्ची को बिहार के परिवार से गोद लेकर आया था। अब वह बच्ची दस वर्ष की है। आरोप है कि पिछले काफी समय से पप्पू गोद ली बेटी संग गंदी हरकत करता आ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोहल्ले के लोगों ने जब देख लिया तो शोर मच गया। मामले में पुलिस को खबर दी गई। इस दौरान आरोपी वहां से भाग गया। इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा के अनुसार मामले में आरोपी पप्पू पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी के बयान व मेडिकल आदि की प्रक्रिया की जा रही है। इधर, इस मामले में शुक्रवार को मोहल्ले के लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां बताया कि बच्ची आरोपी के घर में ही है, उसे वहां परिजनों द्वारा डराया धमकाया जा रहा है। इस पर सीओ स्तर से निर्देश दिए गए कि बच्ची को प्रक्रिया पूरी होने तक वन स्टॉप सेंटर में रखा जाए। ताकि मेडिकल परीक्षण व बयान आदि की प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न पैदा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed