फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Statue disintegrated under the influence of alcohol

Aligarh News: शराब के नशे में मूर्ति की खंडित, पूजा-अर्चना के साथ पुन: कराई स्थापित, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 12 Apr 2024 05:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 05:14 PM IST
सार

एक शराबी ने मंदिर के बाहर रखे तख्त को तोड़ दिया। उसने मंदिर के अन्दर घुसकर चीनी की मिट्टी से बनी भगवान शिव की मूर्ति को खंडित कर दिया और भाग गया। पुलिस ने भगवान शिव की मूर्ति को बाजार से खरीद कर पूजा-अर्चना के साथ स्थापित कराया।

विज्ञापन
Statue disintegrated under the influence of alcohol
मूर्ति को मंदिर में स्थापित करते हुए श्रद्धालु - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ में कोतवाली छर्रा के गांव रूखाला में 11 अप्रैल की देर रात्रि को एक व्यक्ति ने शराब पीकर मंदिर मंदिर में लगी देवता की मूर्ति को खंडित कर किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रात: ही मूर्ति को पूजा अर्चना के स्थापित करा दिया। मामले में अभियुक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।                            

विज्ञापन


गांव रूखाला निवासी हसनदेव ने बताया कि 11 अप्रैल की देर रात्रि लगभग दस बजे अर्जुन पुत्र विजयपाल शराब पीकर गांव के बाहर स्थित मंदिर के पास पहुंचा। जहां मंदिर के बाहर रखे तख्त को तोड़ दिया। उसने मंदिर के अन्दर घुसकर चीनी की मिट्टी से बनी भगवान शिव की मूर्ति को खंडित कर दिया और भाग गया। 
विज्ञापन


जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल की। 12 अप्रैल की प्रात: कोतवाली निरीक्षक ने भगवान शिव की मूर्ति को बाजार से खरीद कर पूजा-अर्चना के साथ स्थापित कराया। कोतवाली निरीक्षक बालेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ धारा 195 ए में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed