{"_id":"585c3cbd4f1c1b3e4de39e1f","slug":"state-bank-of-india-and-syndicate-bank-uproar-student-at-loggerheads","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई में हंगामा और सिंडीकेट बैंक में भिड़े छात्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई में हंगामा और सिंडीकेट बैंक में भिड़े छात्र
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Fri, 23 Dec 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
State Bank of India and Syndicate Bank uproar student at loggerheads
- फोटो : Dig Vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू कैंपस स्थित स्टेट बैंक में हंगामे के बाद बैंक अधिकारियों ने खाता धारकों को दो के बदले चार हजार रुपये दिये। वहीं सिंडीकेट बैंक में पैसे निकालने पहुंचे स्कूली छात्र आपस में भिड़ गये। लोधा स्थित देना बैंक, नौरंगाबाद स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त्त एवं मेडिकल रोड स्थित आंध्रा बैंक में भी लोगों ने नाराजगी जाहिर की।
नोटबंदी के बाद से पब्लिक की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। खाते में रखे रुपये निकालने के लिए करीब डेढ़ महीने से लोग लाइन में लगे हैं। दिसंबर महीना समाप्त होने जा रहा है, लेकिन लोग अपने वेतन के पूरे पैसे भी बैंक से नहीं निकाल पाए हैं।
इसकी वजह से एएमयू में काफी नाराजगी है। अब तक बैंक द्वारा लाइन में लगे खाता धारकों को दो-दो हजार रुपये दिये जा रहे थे। गुरुवार को सुबह ग्राहक भड़क गये और हंगामा करने लगे। उसके बाद अधिकारियों ने दो के बदले चार हजार रुपये देकर ग्राहकों को शांत किया।
विज्ञापन
सिंडीकेट बैंक में दो स्कूली छात्र आपस में भिड़ गये। पिटा हुआ छात्र जब वापस अपने दोस्तों के साथ पहुंचा, उसके पहले ही पीटने वाला छात्र वहां से भाग गया था। लोधा के देना बैंक शाखा खुलने के पहले ही लोग पहुंच गये और हंगामा करने लगे। सूचना के बाद पुलिस-फोर्स मौके पर पहुंच गया।
बड़ी मुश्किल से समझाकर बैंक खुलवाया गया। चर्चा रही कि किला रोड स्थित एक बैंक में सुबह शार्ट सर्किट से आग लगी थी, लेकिन अधिकारी इससे अनभिज्ञता जता रहे हैं।
महानगर के अधिकतर एटीएम बंद रहने के कारण भी लोग बेहद परेशान रहे।
मेडिकल रोड में जम्मू-कश्मीर बैंक, एसबीआई मुख्य शाखा के पास स्थित एटीएम, सेंटर प्वाइंट एटीएम समेत कुछ दूसरे एटीएम खुले हुए थे, जहां ग्राहकों की लंबी लाइन लगी थी।