{"_id":"62b587fa2e940b093d4a8545","slug":"spot-death-as-heavy-vehicle-hits-bike-rider-villagers-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: डंपर के कुचलने से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: डंपर के कुचलने से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
Fri, 24 Jun 2022 03:16 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 24 Jun 2022 03:16 PM IST
सार
अकराबाद थाना क्षेत्र में नानऊ सासनी रोड पर गांव दुभिया के निकट शुक्रवार दोपहर बाइक सवार एक व्यक्ति को मिट्टी से भरे डंपर ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
डंपर ने बाइक को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में नानऊ सासनी रोड पर गांव दुभिया के निकट शुक्रवार दोपहर बाइक सवार एक व्यक्ति को मिट्टी से भरे डंपर ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक गांव दुभिया का रहने वाला था।
हादसे की जानकारी होते ही मृतक के परिजन एवं तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। यहां लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। रोड जाम व हंगामे की सूचना पर एसडीएम कोल संजीव ओझा एवं सीओ बरला शिव प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारी सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने के प्रयास में लगे हुए हैं।