फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sport Exhibition

हॉकीः अनुभव पर भारी पड़ा जोश, ओलंपियंस की टीम 3-1 से हारी

Thu, 04 Mar 2021 02:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sport Exhibition
एएमयू के स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी । - फोटो : CITY OFFICE
एएमयू के सिंथेटिक हॉकी मैदान पर प्रदर्शनी स्पोर्ट्स के तहत सद्भावना हॉकी मैच ओलंपियंस व अलीगढ़ हॉकी टीम के बीच खेला गया। अनुभव पर जोश भारी पड़ा। ओलंपियंस की टीम 3-1 से हार गई।
विज्ञापन

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान व प्रशिक्षक पद्मश्री जफर इकबाल (ओलंपियन), भारतीय हॉकी टीम के वर्तमान प्रशिक्षक एमके कौशिक (ओलंपियन), रोमियो जेम्स (ओलंपियन), जलालुद्दीन रिजवी (ओलंपियन) अशोक ध्यानचंद (ओलंपियन), सरदार हरिपाल सिंह (ओलंपियन), दिवाकर राम (अंतरराष्ट्रीय ), इमरान उल हक, अनवर खान (अंतरराष्ट्रीय), दानिश मुज्तबा (ओलंपियन), अनीसउर्रहमान खान (अंतरराष्ट्रीय) सितारों से सजी टीम को मैच के तीन मिनट में अलीगढ़ हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने पहला गोल दाग दिया।
विज्ञापन

दो मिनट बाद फिर गोल दागकर 2-0 से बढ़त कर दी। ओलंपियंस ने एक गोल दाग दिया। थोड़ी देर में अलीगढ़ हॉकी टीम खिलाड़ियों ने एक गोल दागकर 3-1 से मैच जीत लिया। रेफरी एएमयू के गेम्स कमेटी के डिप्टी डायरेक्टर अरशद महमूद व अलबरकात स्कूल के व्यायाम शिक्षक एसएम राशिद रहे। ओलंपियंस टीम को प्रोफेसर मोहम्मद शहाबुद्दीन अहमद व एएमयू टीम को डॉ. अजय सिंह ट्रॉफी प्रदान की गई। इससे पहले हॉकी मैच का शुभारंभ कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, डीएम चंद्रभूषण सिंह, रजिस्ट्रार अब्दुल हामिद, सीडीओ अनुनय झा ने गुब्बारे छोड़कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों को हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट ने कैप्टन एके सिंह व अग्रसेन इंटर कॉलेज के कैडेट ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। संचालन यूपी ओलंपिक संघ के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने किया। इस अवसर पर मोहम्मद सैदा, शरमत महमूद, प्रमोद शर्मा, अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. शंभूदयाल रावत, तौफीक अहमद, शमशाद निसार आजमी, तस्लीम मुख्तार, भगत सिंह बाबा, मुजाहिद, वसीम बेग ?आदि मौजूद रहे।

गोलकीपर को लेकर ओलंपियन नाराज
ओलंपियंस टीम को एक मंझा गोलकीपर चाहिए था, लेकिन एक 13 वर्षीय गोलकीपर टीम को दिया गया। पहला गोल खाने के बाद बीच में गोलकीपर बदल दिया गया। मंझे गोलकीपर की कसक ओलंपियन में दिखी। वह दूसरा हाफ भी खेलना चाहते थे, लेकिन फोटो सेशन व पुरस्कार वितरण शुरू कर दिया गया। ओलंपियन मैच में वापसी करना चाहते थे।

 हॉकी प्रतियोगिता को गुब्बारा उड़ाकर शुभारंभ करते डीएम चन्द्र भूषण सिंह और वीसी प्रो तारिक मंसू?

हॉकी प्रतियोगिता को गुब्बारा उड़ाकर शुभारंभ करते डीएम चन्द्र भूषण सिंह और वीसी प्रो तारिक मंसू?- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed