फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   special focus on people who comes from punjab, maharashtra, keral and gujrat

गुजरात, केरल, पंजाब, महाराष्ट्र से आने वाले लोगों पर नजर

Tue, 02 Mar 2021 01:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
special focus on people who comes from punjab, maharashtra, keral and gujrat
गुजरात, केरल, पंजाब एवं महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में इन राज्यों से आने वाले लोगों से जिले में भी कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है। इसके मद्देनजर डीएम ने इन राज्यों एवं विदेश से अलीगढ़ आने पर स्वयं कोरोना कंट्रोल रूम को सूचना देने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने सूचना छिपाई तो उनके खिलाफ कोरोना महामारी अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गुजरात, केरल, पंजाब व महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है। इसके चलते वहां संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई स्थानों पर तो लाकडाउन कर दिया गया है। नौकरी, व्यापार आदि के सिलसिले में अलीगढ़ से सैकड़ों लोग इन राज्यों में आते-जाते रहते हैं। वहां रिश्तेदारियां भी हैं। इनके अलावा विदेश से भी काफी संख्या में लोग अलीगढ़ आते हैं।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इन राज्यों अथवा विदेश से आने वाले लोगों से अपने आगमन की सूचना कोरोना कंट्रोल रूम के नंबर 05712420100, 05712420101 पर देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि सूचना छिपाने और उसके चलते महामारी का प्रसार होने की दशा में संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन सुनवाई से पूर्व 24 लोगों की कोरोना जांच
सोमवार को जन सुनवाई के दौरान कलक्ट्रेट में 24 लोगों की कोरोना जांच हुई। कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला। इस दौरान डीएम के समक्ष 18 शिकायतें आईं। इनमें ज्यादातर भूमि, पेंशन, कृषि, स्वास्थ्य, पुलिस, अवैध कब्जे एवं विद्युत संबंधी रहीं। डीएम ने संबंधित अफसरों को सभी शिकायतों का मौके पर जाकर एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed