फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP-Congress support advocates' strike

Aligarh News: अधिवक्ताओं की हड़ताल को सपा-कांग्रेस का समर्थन

Thu, 14 Sep 2023 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
SP-Congress support advocates' strike
दीवानी कचहरी में अ​धिवक्ताओं के समर्थन में बैठे समाजवादी पार्टी के पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
हापुड़ की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी है। बुधवार को दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन के बैनर तले कार्य बहिष्कार के साथ अधिवक्ताओं ने दीवानी से घंटाघर तक मानव शृंखला बनाई गई। इसके बाद दीवानी गेट के अंदर धरना प्रदर्शन किया। इधर, उग्र होते प्रदर्शन को राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। बुधवार को सपा और कांग्रेस नेताओं ने धरने में शामिल होकर समर्थन दिया।
विज्ञापन





हापुड़ कांड के विरोध में चल रही हड़ताल के क्रम में बुधवार को सुबह वकीलों ने जुलूस निकाला और फिर पैदल मार्च करते हुए मानव शृंखला बनाई। इस दौरान कुछ देर तक अलीगढ़ मुरादाबाद हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। इसके बाद धरनास्थल पर आकर बैठ गए और भाषण शुरू हो गए। इस दौरान सबसे पहले सपाइयों का प्रतिनिधि मंडल धरनास्थल पर पहुंचा। जिसमें पूर्व विधायक ठा.राकेश सिंह आदि ने कहा कि प्रदेश स्तर पर इस हड़ताल को नजरंदाज किया जा रहा है। इससे न्यायिक प्रक्रिया ठप पड़ी है और लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन




महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशाहक, जिला महासचिव मनोज यादव, विनोद सविता आदि सपाई उनके साथ थे। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने भी धरने को समर्थन दिया। इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा.संतोष सिंह कांग्रेसजनों संग पहुंचे। सभी नेताओं ने धरना स्थल पर बैठकर हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





इधर, धरनास्थल पर बार अध्यक्ष संतोष वाशिष्ठ, महासचिव दिनेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता रामबाबू शर्मा, पंकज कुमार सक्सेना, हरिमोहन सिंह, सतीश कुमार, दीपक बंसल, अनूप कौशिक, विपिन सिंह राणा, प्रिय दर्शन शर्मा, अनमोल पाराशर, राजेश कुमार, संजय पाठक, गणेश शर्मा, कैलाश बाबू गुप्ता, महान प्रताप सिंह, नवीन कुमार वाष्र्णेय, प्रताप सिंह रौतेला, गणेश शीतल, शैलेश रावत, प्रतीक चौधरी, विपिन चौधरी, विनोद रावत, सरदार सिंह, सोनू मिश्रा, सिविल बार के अध्यक्ष सूरजपाल व महासचिव दीपांशु कुमार आदि मौजूद रहे। मानव शृंखला के दौरान अधिवक्ताओं के हाथों में डंडे थे। इसे देख खलबली मच गई। इधर, अब बृहस्पतिवार को पुतला फूंकना तय किया गया है।







दीवानी आए कोल विधायक को घेरा

इस दौरान विधायक अनिल पाराशर दीवानी पहुंचे। इस दौरान उन्हें अधिवक्ताओं ने घेरकर विरोध किया। सरकार विरोधी नारेबाजी की। बाद में विधायक ने उन्हें यह कमहकर शांत किया कि वे प्रदेश स्तर पर उनकी बात पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed